एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक की पत्नी और महिला मित्र के बीच सरेआम हुई हाथापाई

विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि तोडसाम की पत्नी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं और उनके दो बच्चे हैं. विधायक फिलहाल बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है.

यवतमाल: महाराष्ट्र में बीजेपी के एक विधायक को अपना जन्मदिन मनाना काफी महंगा पड़ गया. जन्मदिन समारोह में विधायक की पत्नी और विधायक की महिला मित्र का एक दूसरे से न केवल आमना सामना हो गया बल्कि दोनों सरेआम बुरी तरह झगड़ पड़ीं. यह कार्यक्रम विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. यह घटना मंगलवार रात को पंढारकाबाड़ा में हुई जो विधायक राजू तोडसाम के निर्वाचन क्षेत्र आर्णी में आता है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने विधायक के साथ भी हाथापाई की. विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि तोडसाम की पत्नी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं और उनके दो बच्चे हैं. विधायक फिलहाल बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है.

विधायक के समर्थकों ने मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर पंढारकाबाड़ा में एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया था, जहां दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया. सूत्रों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद, तोडसाम ने केक काटा. इसके बाद उनकी पत्नी और महिला मित्र में बहस हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई.

सूत्रों ने बताया कि तोडसाम ने जब महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की. इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को विधायक को बचाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने बताया कि तोडसाम की महिला मित्र को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बहरहाल, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक दोनों महिलाओं में से किसी के भी खिलाफ प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं की गई है. तोडसाम या किसी स्थानीय बीजेपी पदाधिकारी से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क संभव नहीं हो सका. यह संयोग ही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को पंढारकाबाड़ा में ही महिला स्व: सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

पीएम किसान योजना: भुगतान की तैयारी में सरकार, किसानों के खाते में सीधे 4000 रुपये आएंगे

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget