एक्सप्लोरर

जेटली ने संसद को माल्या से मुलाकात के बारे में क्यों नहीं बताया?: यशवंत सिन्हा

बीजेपी और सरकार अभी भी डिनायल मोड में है. जिस मुलाकात से जेटली इनकार नहीं कर रहे हैं उस मुलाकात को बीजेपी नेता मुलाकात ही नहीं मान रहे हैं.

नई दिल्ली: बैंकों का 9 हजार करोड़ लेकर विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के दावे के बाद राजनीति में उथल पुथल मची हुई है. वित्तमंत्री अरुण जेटली मान रहे हैं कि मुलाकात हुई थी, इसके साथ ही बैंकों के सेटलमेंट पर बात होने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं. माल्या के दावे के बाद कांग्रेस और सभी विपक्षी दल समेत बीजेपी के बागी भी हमलावर हैं.

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला है, यशवंत सिन्हा ने कहा है कि सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए. यशवंत सिन्हा ने कहा, ''बड़ा मुद्दा यह है कि जब इस मामले को लेकर सरकार पर आरोप लग रहे थे, विपक्ष कह रहा था कि सरकार ने भगाया है, संसद में चर्चा हुई तो उस समय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी ने इस मुलाकात के बारे में क्यों नहीं बताया?''

यशवंत सिन्हा ने कहा, ''यह बहुत ही गंभीर मामला है जो आरोप विजय माल्या ने लगाए हैं. जहां तक मुलकात का सवाल है, बात का सवाल है तो वो हो सकती है. चलते चलते भी हो सकती है, कमरे में बैठकर भी हो सकती है लेकिन बड़ा मुद्दा यह है कि जब इस मामले को लेकर सरकार पर आरोप लग रहे थे. विपक्ष कह रहा था कि सरकार ने भगाया है, संसद में चर्चा हुई तो उस समय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी ने क्यों नहीं बताया बीस मुलकात के बारे में? उस समय उन्हें बताना चाहिए था कि माल्या मिला था और उसने सेटलमेंट की बात कही थी.''

यशवंत सिन्हा नेन कहा, ''इस मामले में तथ्य छुपाए गए हैं, यह विशेषाधिकार हनन का भी मामला बनता है. माल्या कह रहा है कि वो अपने लंदन जाने की बात भी कह कर निकला था. यदि अरुण जेटली जी को इसकी जानकारी थी और उनको होनी भी चाहिए थी तो बतौर वित्तमंत्री उन्हें संबंधित एजेंसियों को इसके बारे में बताना चाहिए था."

इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ''इससे लगता है कि प्रत्यर्पण की पूरी प्रक्रिया केवल एक दिखावा है. हालांकि उसमें क्या होता है यह अभी 10 दिसम्बर को सामने आ जाएगा. प्रधानमंत्री ने 1 सितंबर को सरकारी कार्यक्रम में आरोप लगाए, कहा लैंडमाइन लगी अर्थव्यवस्था मिली थी विरासत में और उन्होंने फ्रॉड और घोटालों का ज़िक्र किया. फ्रॉड एक अपराध है. 2014 के बाद उनको यदि जानकारी मिली थी तो बताएं कि क्या एक भी आर्थिक अपराधी के खिलाफ कार्रवाई हुई और उसे पकड़ गया?''

बीजेपी के नाराज सांसद कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया, ''फिर क्या हुआ? जब अरुण जेटली को मालूम था कि विजय माल्या लंदन जा रहा है और उसके ऊपर करोड़ों का कर्ज है तो फिर जेटली ने ईडी, सीबीआई एजेंसियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी? उसे विदेश भागने से रोका क्यों नहीं? दाल में काला है या फिर पूरी दाल काली है? मामला गडबड़ है.'' कीर्ति आजाद ने अपने ट्वीट के साथ #JabJaitleyMetMallya का इस्तेमाल भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget