एक्सप्लोरर

Yamuna Pollution: पिछले 8 साल में दोगुना हुआ यमुना का प्रदूषण, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Yamuna Pollution: दिल्ली में यमुना का प्रदूषण पिछले 8 वर्षों में दोगुना हो गया है. इसके अलावा इसे लेकर कुछ आंकड़े भी सामने रखे गए हैं जो चौंकाने वाले हैं. इस बात खुलासा एक उच्च स्तरीय बैठक में हुआ.

Yamuna Cleaning: यमुना की सफाई को लेकर एनजीटी ने जो उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी उसके सामने दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने नदी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े रखे हैं. इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि पिछले 8 वर्षों में यमुना का प्रदूषण दोगुना हो गया है. इस मामले को लेकर 14 जनवरी को इस कमेटी की पहली बैठक हुई, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है.

14 जनवरी को उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक हुई थी. बैठक के दौरान दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने जानकारी दी कि पल्ला इलाका जहां से यमुना हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है, उस जगह पर साल 2014 से लेकर आजतक Biological Oxygen Demand का स्तर मात्र 2 mg/ltr बना हुआ है, लेकिन ओखला बैराज के उस हिस्से पर जहां से यमुना दिल्ली को छोड़कर यूपी की तरफ बढ़ती है, उस जगह BOD लेवल साल 2014 के 32 mg/ltr के आंकड़े से बढ़कर साल 2023 में 56 mg/ltr तक पहुंच गया है.

क्या है बीओडी?

BOD पानी की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण पैरामीटर है, जल निकाय में मौजूद सूक्ष्मजीवों की तरफ से कार्बनिक पदार्थों को डिकम्पोज करने के लिए आवश्यक पानी में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा है. बीओडी का स्तर 3 मिलीग्राम प्रति लीटर (mg/l) से कम ठीक माना जाता है.

उपराज्यपाल वीके सक्सेना को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और जल बोर्ड ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक शाहदरा ड्रेन और नजफगढ़ ड्रेन यमुना में होने वाले प्रदूषण की मुख्य वजह मानी गई है. इसके अलावा 35 में से सिर्फ 9 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ही तय मानकों के हिसाब से चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Yamuna Pollution News: यमुना प्रदूषण पर बढ़ सकती है दिल्ली और हरियाणा में तकरार, जानिए क्या है पूरा मामला

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget