एक्सप्लोरर

चीन दौरे पर गए इमरान को बड़ा झटका, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत-पाकिस्तान मिलकर सुलझाएं कश्मीर मुद्दा

चीन के राजदूत ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने इस विवाद को इतिहास की ओर से छोड़ा गया जटिल और संवेदनशील मामला बताया.

बीजिंग: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल चीन के दौरे पर हैं. इस दौरे पर इमरान को चीन ने बड़ा झटका दिया है. चीन ने कश्मीर मुद्दे को लेकर अहम बयान दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के बीच विवाद सामान्य बात है. चीन का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत दौरे पर आएंगे.

भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने सलाह देते हुए कहा कि दोनों उभरती एशियाई ताकतों को सीमा विवाद के कारण द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए. चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने कहा, ''सीमा विवाद का अंतिम समाधान होने तक हमें संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में अमन-चैन बनाए रखने की जरूरत है.''

बातचीत के जरिए निकाले समाधान

चीनी राजदूत ने कहा, ''हम बताना चाहते हैं कि पड़ोसियों में मतभेद सामान्य है. इससे पार पाने का तरीका यह है कि विवादों का सही ढंग से सामना किया जाए. उसका हल निकालने के लिए बातचीत और विचार-विमर्श से किया जाए.''

इस दौरान चीन के राजदूत ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने इस विवाद को इतिहास की ओर से छोड़ा गया जटिल और संवेदनशील मामला बताया.

भारत-चीन सीमा पर नहीं चली है एक भी गोली

उन्होंने कहा, ''पिछले कई दशकों से भारत-चीन सीमा पर एक गोली नहीं चली है. अमन-चैन बना हुआ है और सीमा विवाद भारत-चीन संबंधों का सिर्फ एक हिस्सा है.'' सुन ने कहा, ''हमें भारत-चीन के संबंधों के बड़े परिदृश्य को देखने की जरूरत है और सीमा विवाद के चलते सामान्य द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए.''

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया. हालांकि, उन्होंने औपचारिक तौर पर कहा कि शी की यात्रा के बारे में बुधवार को पेइचिंग और नई दिल्ली में एक साथ आधिकारिक तौर पर ऐलान होगा.

इसके लिए चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को स्पेशल मीडिया ब्रीफिंग का प्रोग्राम रखा है. इससे पहले पीएम मोदी और जिनपिंग पिछले साल अप्रैल में चीन के वुहान शहर में मिल चुके हैं.

भारत चीन के बीच सीमा विवाद

बता दें कि भारत और चीन के बीच करीब 3,488 किलोमीटर का सीमा विवाद हैं जिसे ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’(एलएसी) कहते हैं. चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिण हिस्सा बताते हुए अपना दावा करता है.

भारत चीन के इस दावे को सिरे से खारिज करता है. दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि सीमा विवाद का अंतिम हल होने तक दोनों पक्ष की ओर से सीमा पर अमन-चैन बनाए रखी जाए.

नाथूलाः डोकलाम तक पहुंचने में सेना को लगेंगे सिर्फ 40 मिनट, भारत ने तैयार की सामरिक सड़क

कश्मीर में सेब कारोबारियों के हौसले के आगे हारा आतंक, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget