एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: जंतर मंतर के बाहर भी होगा पहलवानों का प्रदर्शन, शाम को सीपी से होगी शुरुआत

Wrestlers Press Conference: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अब इसे बाहर भी लेकर जाने का मन बना लिया है. इसकी शुरुआत वो सोमवार शाम 6 बजे कनॉट प्लेस से करेंगे.

Wrestlers Protest At Jantar Mantar: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान सोमवार (15 मई) की शाम 6 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचेंगे और समर्थन मांगेंगे. मामले को लेकर पहलवानों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है. विनेश फोगाट ने कहा कि कनॉट प्लेस में सभी के सामने अपनी बात रखी जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आने वाली 21 तारीख को पहलवान बड़ा फैसला ले सकते हैं. उन्होंने कहा, “9053903100 नम्बर जारी किया गया, जिसपर मिस कॉल देकर हमारा समर्थन करें.” उन्होंने प्रदर्शन में रुकावट लाने का आरोप लगाते हुए कहा, “कल रात भी हमारे प्रोटेस्ट को खराब करने का प्रयास किया गया.”

‘पत्र लिखकर करेंगे समर्थन की मांग’

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, “हम चिट्ठी लिखकर इंटरनेशन ओलम्पियन्स से समर्थन की मांग करेंगे. जंतर मंतर से बाहर भी इस प्रोटेस्ट को लेकर जाएंगे. ये लड़ाई हर महिला खिलाड़ी की है. शाम को सीपी जाकर इसकी शुरूआत करेंगे. इसका ज्ञापन राष्ट्रपति, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी जिला मुख्यालय में देंगे.”

पहलवानों का छलका दर्द

इससे पहले रविवार (14 मई) को पहलवान साक्षी मलिक ने कहा था, “कल हम बीजेपी की महिला सांसदों को लेटर लिखकर उनसे मदद मांगेंगे, उनके घर पर लेटर पहुंचाएंगे. हमें सभी समाज के लोगों का समर्थन चाहिए. हम लोग जो आरोप लगा रहे हैं, वो सही हैं. इसलिए आप सभी लोग हमारे समर्थन में आएं.” विनेश फोगाट ने अपील की थी कि मंगलवार को सभी लोग अपने-अपने जिला मुख्यालय में जाकर ज्ञापन दें. हमारे समर्थन में 16 मई को सत्याग्रह करें.

वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि कल ओलंपिक संघ ने जो भारतीय कुश्ती महासंघ को भंग किया है उसका हम स्वागत करते हैं. बता दें कि, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया था. पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर का भी बयान दर्ज किया. दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे.

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: WFI के अध्यक्ष पद से हटाए गए बृजभूषण शरण सिंह! IOA का फैसला- 45 दिनों में होगा नए अध्यक्ष का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
LIVE: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

Embed widget