एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे स्वामी रामदेव, कहा- बृजभूषण पर गंभीर आरोप, तुरंत हों गिरफ्तार

Baba Ramdev On Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना लगातार जारी है.

Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अब अपने ही 'घर' से चुनौती मिलने लगी है. योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया है. 

बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं. उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए.

'बृजभूषण करते हैं बकवास' 
बाबा रामदेव ने न केवल बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग, बल्कि उनके बयानों को लेकर भी बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है.

खालिस्तान की ओर बढ़ रहा आंदोलन

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार नकारते चले आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने पहलवानों के आंदोलन पर गंभीर आरोप लगाए. बृजभूषण ने कहा कि ये आंदोलन दिल्ली से चलकर पंजाब और खालिस्तान और कनाडा की तरफ बढ़ रहा है. इस आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया सिर काटने की बात कर रहे हैं, यह अपनी नहीं किसी और की ही भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली खाप पंचायतों और सियासी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या ये लोग सिर काटने का भाषा का समर्थन करते हैं. बता दें कि 5 जून को बीजेपी सांसद अयोध्या में संतों को इकट्ठा कर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं.

उन्होंने कहा कि 5 जून को पूरे देश के संत समाज अयोध्या में इकठ्ठा हो रहा है, जिसमें करीब 11 लाख लोग शामिल होगें. इस रैली में सभी धर्म और मजहब के लोग इकठ्ठा होगें, जो पूरे देश को एक संदेश देगें. हालांकि, बाबा रामदेव का ये बयान संत समाज से समर्थन की उम्मीद कर रहे बृजभूषण के शक्ति प्रदर्शन की हवा निकाल सकता है.

नई संसद पर महिला महापंचायत

पहलवानों के धरने को खाप पंचायतों का समर्थन पहले ही मिल चुका है. हरियाणा में हुई खाप महापंचायत में फैसला लिया गया था कि 28 मई को नई संसद के सामने महिला महापंचायत होनी है. हालांकि, नए संसद भवन के उद्घाटन में कोई खलल न पड़े, इसके इंतजाम दिल्ली पुलिस ने कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें:

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन क्या पहलवानों के समर्थन में होगी खाप पंचायत? दिल्ली पुलिस ने बता दिया अपना रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget