एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से समाजवादी पार्टी ने क्यों बनाई दूरी? जानें वजह

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर पहलवान धरने पर हैं. पहलवानों को तमाम राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है.

SP Distanced From Wrestlers Protest: महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तमाम पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रखा है. खिलाड़ियों को इस विरोध प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने अब तक इस मुद्दे से दूरी बना रखी है. चलिए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह. 

सपा उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल है, जहां से बृजभूषण कैसरगंज के बीजेपी सांसद हैं. सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल पहलवानों का समर्थन करने वाली पार्टियों में से एक है. वहीं, इस मुद्दे पर सपा की हिचकिचाहट ने यूपी के राजनीतिक गलियारों में कई सवालों को पैदा करने का काम किया है क्योंकि इस तरह का विवाद पार्टी के लिए राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोलने का अवसर है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव दोनों ने बृजभूषण पर टिप्पणी नहीं करने का विकल्प चुनते हुए कहा है कि मामले में "न्याय किया जाना चाहिए". 

बृजभूषण के यादव परिवार से अच्छे रिश्ते

सपा के सूत्रों ने बताया कि बृजभूषण विवाद को लेकर पार्टी प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं लेने का निर्देश मिला है. हालांकि, बात यह भी हो सकती है कि बृजभूषण के पूर्व में सपा के साथ राजनीतिक संबंध रहे हैं. उन्होंने 2009 का लोकसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की थी. वह 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन सपा सूत्रों ने दावा किया कि उन्होंने यादव परिवार के साथ संबंध बनाए रखे हैं. नाम न छापने की शर्त पर सपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि बृजभूषण सिंह के यादव परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं. 

क्या बीजेपी छोड़ सकते हैं बृजभूषण सिंह?

उन्होंने बताया कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा हाल ही में बृजभूषण के दल बदलने की अटकलें भी तेज हुई हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें अगले साल लोकसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर सकती है. ऐसे में उनके सपा में शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि उनकी अवध क्षेत्र पर मजबूत पकड़ है. वह कैसरगंज, गोंडा, बलरामपुर और अयोध्या की लोकसभा सीटों पर मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी को नोटिस भेजेगा DU! बिना परमिशन कैंपस का दौरा न करने की मिल सकती है वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget