एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान के पिता का दावा, 'बृजभूषण सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई', WFI चीफ ने भी दिया रिएक्शन

Wrestlers Protest: डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान के पिता ने दावा किया है कि अब वह गलती सुधारना चाहते हैं.

Wrestlers Protest: सरकार और पहलवानों के बीच जारी गतिरोध खत्म होने के अगले दिन गुरुवार (8 जून) को इस केस में नया मोड़ आया. नाबालिग पहलवान के पिता ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. नाबालिग लड़की के पिता के बयान पर बृजभूषण सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है.

नाबालिग लड़की के पिता ने कहा, ''बदले की भावना में उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई, अब गलती सुधारना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि अदालत में नहीं बल्कि सच अभी सामने आ जाये.''

उन्होंने पीटीआई से कहा कि सरकार ने पिछले साल हुए ट्रायल में उनकी बेटी की हार की निष्पक्ष जांच का वादा किया है, इसलिये ही उन्होंने सच बोलने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला उनका था, उनकी बेटी का नहीं .

उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरा फैसला था . मैं पिता हूं औंर मैं उस पर नाराज था . मैने उससे कहा कि बेटा ऐसी बातें हो रही है तो उसने कहा कि पापा आप देख लो .’’

नाबालिग के पिता ने अपनी और अपनी बेटी की बृजभूषण सिंह के खिलाफ कड़वाहट पर भी जवाब दिया. इसकी शुरुआत लखनऊ में 2022 में एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप के ट्रायल से हुई जिसमें नाबालिग लड़की फाइनल में हारकर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सकी थी. उन्होंने रैफरी के फैसले के लिये बृजभूषण को दोषी ठहराया.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बदले की भावना से भर गया था क्योंकि रैफरी के एक फैसले से मेरी बच्ची की एक साल की मेहनत बेकार हो गई थी. मैंने बदला लेने का फैसला किया.’’

 

क्या बोले बृजभूषण सिंह?
वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने नाबालिग पहलवान के पिता के ताजा बयान पर कहा कि उनके मन में किसी के लिये दुर्भावना नहीं है. उन्होंने कहा ,‘‘ उस लड़की को इस गलती के लिये उन पहलवानों ने गुमराह किया जो मेरे खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं . मेरे मन में उसके या उसके परिवार के लिये कोई दुर्भावना नहीं है. मैं उसके परिवार के खिलाफ किसी कार्रवाई की मांग नहीं करता. यह मुझे बदनाम करने की साजिश थी.’’

बता दें कि बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ बैठक की थी. इसके बाद पहलवानों ने 15 जून तक आंदोलन स्थगित कर दिया था.

बैठक के बाद पहलवानों और सरकार ने क्या कहा था?
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार (7 जून) को प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ छह घंटे तक चली मुलाकात को ‘‘सकारात्मक’’ बताते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 15 जून तक चार्जशीट दाखिल हो जाएगी. 

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने बैठक के बाद कहा कि उनका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है और उन्होंने सरकार के अनुरोध पर ही अपना विरोध 15 जून तक स्थगित किया है.

साक्षी मलिक ने बैठक के बाद कहा कि हमें बताया गया है कि पुलिस जांच 15 जून तक पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ 28 मई को दर्ज एफआईआर भी वापस लेगी.

बृजभूषण शरण सिंह पर क्या आरोप है?
सिंह पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दो एफआईआर दर्ज की है. मामले में पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

(इनपुट भाषा से)

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों और सरकार के बीच बन गई बात, बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच और WFI चुनाव पर अनुराग ठाकुर ने बताई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC में टूट की खबरों के बीच एक और जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC में टूट की खबरों के बीच एक और जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget