एक्सप्लोरर

दुनियाभर में अबतक सवा 7 करोड़ हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 5.35 लाख आए नए केस, 3.53 लाख ठीक हुए

दुनियाभर में अबतक सात करोड़ 26 लाख 67 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 16 लाख 18 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं.

World Coronavirus Update: दुनिया के 218 देशों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा सात करोड़ के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 8 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल सात करोड़ में से दो करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

दुनिया में पिछले 24 घंटे में 5.35 लाख नए मामले सामने आए और 7,574 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 4 दिसंबर को सबसे ज्यादा 6.94 लाख केस और 10 दिसंबर को सबसे ज्यादा 12,930 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद मैक्सिको, ब्राजील, इटली, रूस, यूके, पोलांड, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 85 हजार से ज्यादा नए केस आए और 1,371 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 99 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 27 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 21 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:  केस- 16,735,332, मौत- 306,451
  • भारत:       केस- 9,884,716, मौत- 143,393
  • ब्राजील:     केस- 6,901,990, मौत- 181,419
  • रूस:         केस- 2,653,928, मौत- 46,941
  • फ्रांस:        केस- 2,376,852, मौत- 57,911
  • यूके:          केस- 1,849,403, मौत- 64,170
  • इटली:       केस- 1,843,712, मौत- 64,520
  • टर्की:         केस- 1,836,728, मौत- 16,417
  • स्पेन:         केस- 1,741,439, मौत- 47,624
  • अर्जेंटीना: केस- 1,498,160, मौत- 40,766

किस देश में हुई कितनी मौत? दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 16 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 11 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 181,419 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (113,704), इटली (64,520), ब्रिटेन (64,170), फ्रांस (57,911), ईरान (52,196), स्पेन (47,624), रूस (46,941), अर्जेंटीना (40,766), कोलंबिया (39,053), पेरू (36,609), दक्षिण अफ्रीका (23,276), पोलांड (22,864) और जर्मनी (22,406) हैं.

ये भी पढ़ें- मिसाल: कोरोना महामारी के बीच इस डॉक्टर ने मार्च से अबतक नहीं ली एक भी छुट्टी यहां हर आदमी को करनी पड़ती हैं दो शादियां, इनकार करने पर मिलती है कड़ी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget