एक्सप्लोरर

नए साल की रौनक: देर रात तक चला 2018 के स्वागत का जश्न, पीएम-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूची दुनिया में लोगों ने पूरे जोशो खरोश और मौज मस्ती के साथ नाच गाकर नये वर्ष का स्वागत किया.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूची दुनिया में लोगों ने पूरे जोशो खरोश और मौज मस्ती के साथ नाच गाकर नये वर्ष का स्वागत किया. पूरे विश्व में नये साल के स्वागत में जश्न मनाया गया. इसकी शुरूआत न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर आकलैंड से हुई जहां वार्षिक नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली स्ट्रीट पार्टी में हजारों लोग शामिल हुए. इस मौके पर स्काई टावर से आतिशबाजी भी की गई. मुम्बई में पब में आग की घटना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रेस्त्रां और होटल प्रबंधन से विशेष एहतियात बरतने को कहा था. रात के 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी करके नये साल का स्वागत किया और अपने प्रियजनों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर, एसएमएस के माध्यम से नववर्ष की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2018 में सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उल्लास का संचार होता रहे.'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ''सभी को 2018 की बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि ये साल सभी के जीवन में खुशियां, उन्नति, अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए.'' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी. नये वर्ष की बधाई देने वाले अन्य प्रमुख लोगों में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू, पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी तथा नगालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग शामिल है. नववर्ष के मौके पर मुम्बई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका इमारत को रोशनी से सजाया गया था. इस अवसर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भी सजाया गया है. इसके साथ ही ओडिशा के पुरी में कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की आकृति बनाकर नये साल का स्वागत किया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह नये साल का जश्न आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाने के लिए उत्तराखंड स्थित बल के मातली शिविर पहुंचे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget