एक्सप्लोरर

महिला दिवस पर विशेष: मनचलों के लिए काल है लखनऊ की 'रेड ब्रिगेड आर्मी'

महिला दिवस के मौके पर हम आपको एक ऐसी ब्रिगेड के बारे में बता रहे हैं जिसने हजारों महिलाओं को मनचलों से लड़ने और उन्हे सबक सिखाने का हौसला दिया है.

नई दिल्ली: आज दुनिया भर में महिलाओं के संघर्षों का उत्सव महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस मौके पर हम आपको एक ऐसी ब्रिगेड के बारे में बता रहे हैं जिसने हजारों महिलाओं को मनचलों से लड़ने और उन्हे सबक सिखाने का हौसला दिया है. लखनऊ की ऊषा विश्वकर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेड ब्रिगेड आर्मी बनाई है जिसमें लड़कियों को गुंडे और बदमाशों से लड़ने की ट्रेनिंग दी जाती है. ऊषा के हौसले ने हजारों लड़कियों की जिंदगी बदल दी. महिलाओं पर होने वाले जुल्म के खिलाफ ऊषा ने ऐसी मिसाल कायम की, जिसने कई लड़कियों को प्रेरणा दी.

रेड बिग्रेड आर्मी जहां से भी निकलती है, वहीं से मनचले नौ दो ग्यारह हो जाते हैं. इस ब्रिगेड ने नबावों के शहर लखनऊ में तमाम लडकिओं के अंदर से दरिंदो का खौफ खत्म कर दिया है. उषा विश्वक्रर्मा की हिम्मत ने लखनऊ की हजारों लडकियों को भी फैलाद बना दिया है. लखनउ के रामनगर इलाके में उषा लड़कियों को ट्रेनिंग देती हैं. उषा 2011 से लखनऊ शहर की लडकियों को मनचलों और बदमाशो से लडने का ट्रेनिंग दे रही हैं.

उषा अपनी रेड ब्रिगेड के जरिए लडकियों को निशुल्क सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं. हालांकि इस ब्रिगेड को बनाना उषा के लिए इतना आसान नहीं था. इस मुहिम को लोग शक भरी नजरों से देखते थे और इसके बारे में आपत्तिजनक बातें करते थे. लेकिन लोगों ने जब रेड ब्रिगेड से जुडी लडकियां की हिम्मत का कमाल देखा तो उन्हीं लोगों ने तारीफों के पुल बांधने शुरु कर दिए.

उषा पिछले सात साल में करीब सात हजार लडकियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुकी हैं. शहर के गुंडे और बदमाशों के बीच इनकी रेड ब्रिगेड की इतनी दहशत है कि वो रेड ब्रिगेड की लडकियों के करीब फटकने से भी तौबा करते हैं.

इसके लिए 2016 में देश के राष्ट्रपति के हाथों उषा को वुमन अचिवर अवार्ड से नवाजा गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उषा को लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित कर चुके हैं. रियलिटी शो केबीसी में भी रेड ब्रिगेड से जुडी लडकियों के कल्याण के लिए उषा अपने जनरल नॉलेज के ज्ञान का जौहर दिखा चुकी हैं. लेकिन सेल्फ डिंफेंस के लिए हिम्मत का जो खेल उषा लडकियों को सिखाती हैं उसका कोई जवाब नहीं है.

यहां देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget