एक्सप्लोरर

LPG Cylinder Price: महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दिया तोहफा, LPG की कीमत में 100 रुपए की छूट का किया ऐलान

LPG Cylinder Price: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है. ये ऐलान उन्होंने महिला दिवस को देखते हुए किया.

International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया. पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए शुक्रवार (08 मार्च) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है. इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा."

पीएम मोदी ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामानएं देते हुए कहा, "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और लचीलेपन को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं. हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है."

10 लाख लाभार्थियों को मिलेगा सब्सिडी का फायदा

इससे पहले सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला करते हुए उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी थी. इससे करीब 10 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा. इन लाभार्थियों को साल के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी.

दिल्ली के अंदर 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है. 100 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत 803 रुपये जबकि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 603 रुपये रहने वाली है. 

ये भी पढ़ें: 'लोकसभा चुनाव मेंं BJP जीती तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत होगी 2 हजार', सीएम ममता बनर्जी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
'ख्वाब हो तुम या...', मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल
'ख्वाब हो तुम या...', मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन

Embed widget