एक्सप्लोरर

TMC vs Congress: TMC के विस्तार के साथ क्या खत्म हो जाएगा UPA का अस्तित्व, नए मोर्चे की सुगबुगाहट तेज

Expansion of TMC: ममता बनर्जी ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात के बाद UPA के अस्तित्व पर सवाल उठाए और 2024 में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए राज्य स्तर की पार्टियों के बीच गठबंधन की बात कही.

General Election 2024: राष्ट्रीय स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुटी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी और कांग्रेस के बीच दूरिया लगातार बढ़ती जा रही हैं. ममता बनर्जी के UPA के अस्तित्व को लेकर दिए गए बयान के बाद आज प्रशांत किशोर ने भी विपक्ष के नए चेहरे की बात की. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर मौजूदा UPA का अस्तित्व क्या वाकई में खत्म हो रहा है. सिर्फ ममता ही नहीं बल्कि यूपीए में शामिल या अन्य विपक्षी दल भी यूपीए के अस्तित्व पर सवाल उठाने लगे हैं. 

UPA की मौजूदा स्थिति पर उठे सवाल

ममता बनर्जी ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात के बाद UPA के अस्तित्व पर सवाल उठाए और 2024 में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए राज्य स्तर की पार्टियों के बीच गठबंधन की बात कही. ममता के बयान के बाद सवाल यूपीए की मौजूदा स्थिति पर भी खड़ा होने लगा है. विपक्षी पार्टियों में से एक समाजवादी पार्टी से यूपीए के अस्तित्व को लेकर सवाल पूछा गया तो सपा के सांसद रामगोपाल यादव ने भी कुछ उसी सुर में बात की.

यूपीए का कोई अस्तित्व नहीं

रामगोपाल यादव ने कहा कि आप किस UPA की बात कर रहे हैं. यूपीए का कोई अस्तित्व नहीं है. रामगोपाल यादव अलावा विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के दौरान लगातार कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आ रही TRS के नेता भी कुछ इसी तरह से यूपीए के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं.

यूपीए कहीं है ही नहीं

टीआरएस के सांसद केशव राव के मुताबिक यूपीए कहीं है ही नहीं. सभी विपक्षी दलों की कोशिश 2024 में बीजेपी को हराने की है. वहीं यूपीए का हिस्सा रहे अन्य दल अभी गठबंधन के अस्तित्व को लेकर ज्यादा खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं. हालांकि उनका यह जरूर कहना है कि कोशिश यही है कि समूचा विपक्ष एक साथ रहे और बीजेपी का मुकाबला करे. आरजेडी हो या लेफ्ट पार्टी, या एनसीपी सभी एक सुर में बीजेपी से मुकाबले की बात जरूर कर रहे हैं, लेकिन यूपीए के अस्तित्व को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं.

कांग्रेस को नहीं रास आई ममता की बात

वहीं ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर की बात, कांग्रेस और उसके नेताओं को बिल्कुल रास नहीं आ रही. इसी वजह से तमाम कांग्रेस के नेताओं ने ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बयानों को लेकर उनपर निशाना साधा. अब यूपीए में शामिल विपक्षी दल हों या फिर यूपीए से बाहर के दल, सभी एक नए मोर्चे को लेकर चर्चा जरूर करने लगे हैं. हालांकि इस नए संभावित मोर्चे का स्वरूप क्या होगा? कितने दल इसमें शामिल होंगे और कौन इसका चेहरा होगा. इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. फिलहाल ममता बनर्जी की प्राथमिकता यह है कि वह तमाम विपक्षी पार्टियों को अपने साथ एक मंच पर ला सकें. अगर ऐसा होता है तो सीधे तौर पर वह कांग्रेस और मौजूदा UPA के लिए एक बड़ा झटका होगा. 

ये भी पढ़ें- Mamata Mumbai Visit: ममता के मुंबई दौरे पर सियासी घमासान, अब संजय राउत बोले- देश में न NDA एक्टिव है न UPA एक्टिव

ये भी पढ़ें- Parliament Session: सांसदों का निलंबन वापसी की मांग के बीच राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget