एक्सप्लोरर

पहली अग्निपरीक्षा में पीएम मोदी पास: विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सरकार को मिले 325 वोट

अविश्वास प्रस्ताव पर कल लगभग 12 घंटे की चर्चा के बाद हुए मत-विभाजन में 451 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 126 वोट पड़े. जबकि विरोध में 325 मत पड़े.

नई दिल्ली: मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया है. सरकार को 325 वोट मिले, वहीं विपक्ष के खाते में सिर्फ 126 वोट आए. सदन में वोटिंग के दौरान 451 सांसद मौजूद थे. बीजेडी और शिवसेना के सांसद सदन से गैरहाजिर रहे. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष की हालत एकदम खराब दिखी. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था.

वोटिंग में 451 सदस्यों ने लिया हिस्सा

अविश्वास प्रस्ताव पर कल लगभग 12 घंटे की चर्चा के बाद हुए मत-विभाजन में 451 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 126 वोट पड़े. जबकि विरोध में 325 मत पड़े. तेलुगूदेशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर राजग सरकार से अलग होने के बाद उसके खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था.

18 सांसदों वाली शिवसेना ने कल वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था, इससे 313 सांसदों वाले एनडीए का संख्याबल घटकर 295 रह गया था. वोटिंग के बाद सरकार के समर्थन में 325 वोट पड़े. बीजेडी ने भी कल संसद से वॉक आउट कर दिया था.

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष की हालत-

  • यूपीए के 64 सांसद
  • टीएमसी के 34
  • टीडीपी के 16
  • लेफ्ट के 11
  • समाजवादी पार्टी के 7
  • AAP के 4
  • AIUDF के 3
  • JDS का 1
  • AIMIM का 1
  • आरजेडी का 1
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस का 1
  • और पीडीपी का 1 सांसद

कुल मिलाकर हुए 144 वोट हुए,  लेकिन सरकार के खिलाफ सिर्फ 126 वोट पड़े. इसका मतलब है कि कई सांसद सदन में मौजूद नहीं थे. मतलब साफ है कि अविश्वास प्रस्ताव को विपक्ष के ही कई दलों ने गंभीरता से नहीं लिया.

अविश्वास प्रस्ताव पर जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए को लोकसभा और भारत के 125 करोड़ लोगों का विश्वास हासिल है. मैं उन सभी दलों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें समर्थन दिया.

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सरकार का समर्थन करने वाले सभी दलों और सांसदों का आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें-

अविश्वास प्रस्ताव: शिवसेना ने कहा- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झप्पी नहीं झटका दिया है

'जादू की झप्पी' पर पीएम मोदी का निशाना, कहा- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की जल्दी है

राहुल ने राफेल डील पर पीएम मोदी को घेरने के लिए संसद में झूठ बोला ?

अविश्वास प्रस्ताव: राजनाथ का तंज, कहा- महागठबंधन के नेता की चर्चा होगी तो समझो 'गई भैंस पानी में'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget