एक्सप्लोरर

पाक पीएम इमरान खान का एलान- पायलट अभिनंदन को कल भारत को वापस करेगा पाकिस्तान

भारत ने कल एक पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया था. इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक मिग-21 क्रैश हुआ है और वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था.

नई दिल्ली: भारत औऱ पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा एलान किया है. पीएम इमरान खान ने एलान किया है कि पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को कल भारत को वापस करेगा. बड़ी बात यह है कि इमरान खान ने यह एलान पाकिस्तान की संसद में किया है.

कल वाघा बार्डर के रास्ते भारत लाया जाएगा

पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने कहा है, ''शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे.'' इमरान खान के इस बयान के बाद वहां मौजूद सांसदों ने तालियां भी बजाई. बताया जा रहा है कि अभिनंदन को कल वाघा बार्डर के रास्ते भारत लाया जाएगा.

बता दें कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के अगले दिन यानी कल पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया. इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया. इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक मिग-21 क्रैश हुआ है और वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था.

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए 300 से ज्यादा आतंकी

बता दें कि 26 फरवरी को सुबह पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारत के लड़ाकू विमान 12 मिराज 2000 ने आतंकी ठिकाने पर भारी बमबारी की थी. ऑपरेशन 100 फीसदी कामयाब रहा और भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी. भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राईक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के दो आतंकी भाई इब्राहिम अजहर, मौलाना तल्हा सैफ और साले यूसुफ सहित 325 आंतकी मारे गए थे. इस दौरान जैश के 25 टॉप कमांडर भी मारे गए. इससे से झल्लाकर पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

यह भी पढ़ें

भारत-पाकिस्तान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा इशारा, कहा-अच्छी खबर आने वाली है, दशकों पुराना झगड़ा खत्म होने वाला है

पाकिस्तान की गिरफ्त में भारतीय पायलट, बीजेपी के बूथ कार्यक्रम पर विपक्ष ने उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट से 11 लाख से ज्यादा आदिवासियों और वनवासियों को राहत, बेदखल करने के आदेश पर लगाई रोक

भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन इमरान सरकार ने रोकी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget