एक्सप्लोरर

देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन की हुई वतन वापसी, भारत की सरजमीं पर रखा कदम

दोपहर 11.30 बजे के बाद पाकिस्तान अथाॉरिटीज विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद से लाहौर के लिए रवाना हुए थे. लाहौर से उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर लाया गया.

नई दिल्लीः देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी हो चुकी है और वो भारत लौट चुके हैं. पाकिस्तान की ओर से उन्हें भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तमाम प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए उन्हें भारत को सौंप दिया गया है. उन्होंने रात 9 बजे के बाद भारत की सरजमीं पर कदम रखा.

दोपहर 11.30 बजे के बाद पाकिस्तान अथाॉरिटीज अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद से लाहौर के लिए रवाना हुए थे. लाहौर से उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर लाया गया. दोपहर से  ही उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था. अब विंग कमांडर अभिनंदन को सड़क के रास्ते पंजाब के अमृतसर एयर बेस ले जाया जाएगा और इसके बाद वहां से हवाई मार्ग के जरिए उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा.

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कल यानी 28 फरवरी को पाक संसद के संयुक्त सत्र में भारतीय पायलट अभिनंदन को वापस भेजने का एलान किया था. उन्होंने कहा कि शांति के कदम के तौर पर पाकिस्तान ने भारतीय पायलट को लौटाने का फैसला किया है.

आज सुबह से ही विंग कमांडर के वापस आने की खुशी में लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पर जुटने लगे थे और पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बॉर्डर पर जमा हुए हैं.

हवाई रूट से भेजने की थी बात-सूत्र पहले सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही थी कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के फैसले के बाद भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान से अभिनंदन को वाघा-अटारी बॉर्डर के बजाए हवाई रूट से वापस भेजने की बात कही थी. लेकिन देर रात में पाकिस्तान ने भारत को जानकारी दी कि अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए ही वापस किया जाएगा. भारतीय रक्षा विभाग विंग कमांडर अभिनंदन को एक विशेष विमान से पाकिस्तान से वापस लाने पर विचार कर रहा था.

कैसे पाकिस्तान पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली. इसके जवाब में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया. वहीं 27 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से 24 विमानों ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हवाई हमले को बेअसर किया और एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया. पाकिस्तान के जहाजों को खदेड़ने के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन का मिग-21 क्रैश हो गया और वो पैराशूट के जरिए पाकिस्तान में उतरे. इसके बाद वहां उन्हें लोगों ने घेर लिया.

पाकिस्तान पहुंचने के बाद अभिनंदन ने क्या किया विंग कमांडर अभिनंदन ने उतरते ही सबसे पहले पूछा कि वो किस देश में हैं और जब उन्हें जवाब नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ. इस पर उन्होंने जय माता दी के नारे लगाए लेकिन इसके जवाब में स्थानीय लोगों ने कुछ नहीं कहा जिससे उनका शक पक्का हो गया कि वो भारत में नहीं हैं. लिहाजा उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज तालाब में फेंक दिए और कुछ को निगल गए जिससे देश के अहम जानकारी दुश्मन देश के हाथ न लगे. उनके साथ हिंसा भी की गई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं खोई. उन्होंने पाकिस्तान को देश की सुरक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी.

वायुसेना के विमान से अभिनंदन को वापस लाना चाहता था भारत, पाक ने कर दिया इनकार- सूत्र

लोकसभा चुनाव तय समय पर होंगे- चुनाव आयोग

OIC में सुषमा स्वराज ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, कहा- आतंक को पनाह देने वाले मुल्क को रोकना होगा पायलट अभिनंदन की वापसी हमारी कूटनीतिक जीत है- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget