एक्सप्लोरर

UT Day Foundation Day: जम्मू-कश्मीर के छठे केंद्र शासित प्रदेश स्थापना दिवस का बहिष्कार करेगी सत्ताधारी NC, जानें वजह

UT FOUNDATION DAY: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस समारोह में विधायकों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन पार्टी से कोई भी व्यक्ति समारोह में शामिल नहीं होगा.

UT Day Foundation Day: नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विधायकों ने गुरुवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित होने वाले जम्मू-कश्मीर 'जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस' समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार, प्रशासन 31 अक्टूबर को 'यूटी स्थापना दिवस' के रूप में मनाएगा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे. ब्यूरोक्रेट्स के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के नए विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर सरकार का मुख्य रुख है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए. राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए पहले कैबिनेट का डिसीजन प्रधानमंत्री को भी सौंप दिया गया है. इमरान डार ने कहा "जब जम्मू-कश्मीर के लोग इसे काला दिन मानते हैं तो ऐसे जश्न की क्या जरूरत है. समारोह में शामिल होने या न होने का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से लिया जाएगा."

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भेजा गया है निमंत्रण 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला  प्रशासन की तरफ से आयोजित इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं. आयोजन समिति से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस समारोह के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को निमंत्रण भेजा गया है.

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की है कि वे केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे या नहीं, वहीं, विपक्ष ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

जुनैद मट्टू का उमर अब्दुल्ला की दिल्ली यात्रा पर तंज

पूर्व मेयर जुनैद मट्टू ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, "ऐसा लगता है कि राज्य के दर्जे के लिए कैबिनेट प्रस्ताव का कोई खास असर नहीं हुआ ". दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर को "राज्य का दर्जा बहाल करने" के पहले कैबिनेट आदेश की प्रति सौंपी.

4 नवंबर को शुरू होगा पहला सत्र

पूर्व में जम्मू-कश्मीर राज्य को 5 अगस्त, 2019 को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था और नया जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 31 अक्टूबर को लागू हुआ था. तब से इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन नई निर्वाचित सरकार की स्थापना के साथ ही पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी चरम पर है. नई विधानसभा का सप्ताह भर चलने वाला पहला सत्र 4 नवंबर को शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: यात्रियों को होगी परेशानी, एयर इंडिया ने विमानों की कमी के कारण भारत-अमेरिका रूट पर रद्द कीं 60 उड़ानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका

Embed widget