एक्सप्लोरर

विधासभा स्पीकर से दिल्ली हाईकोर्ट न्यायालय का सवाल: सूर्यदेवरा के बगैर विधानसभा बंद हो जाएगी ?

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने विधानसभा स्पीकर से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या दिल्ली विधानसभा के सचिव प्रसन्न कुमार सूर्यदेवरा के बिना विधानसभा बंद हो जाएगी. कोर्ट ने ये सवाल तब पूछा जब स्पीकर ने सूर्यदेवरा के तबादले के मुद्दे पर झूकने से इंकार कर दिया था.

आपको बता दें कि उप-राज्यपाल की ओर से सूर्यदेवरा को उनकी मूल संस्था आकाशवाणी (एआईआर) में वापस भेजे जाने के फैसले को स्पीकर राम निवास गोयल ने अदालत में चुनौती दी है.

न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने कहा, ‘‘क्या उनके बगैर विधानसभा बंद हो जाएगी ? आपको (स्पीकर को) उनके लिए आकर क्यों लड़ना पड़ा?’’ पीठ ने कहा, ‘‘कोई भी अधिकारी इतना अहम नहीं होता कि दो वरिष्ठ पदाधिकारी उसके मुद्दे पर लड़ रहे हैं.’’ न्यायालय ने यह टिप्पणी स्पीकर की इस दलील पर की कि यदि सूर्यदेवरा को आकाशवाणी में वापस नहीं भेजा गया तो आकाशवाणी बंद नहीं हो जाएगी.

उच्च न्यायालय ने गोयल की वह अर्जी भी नामंजूर कर दी जिसमें आकाशवाणी में सूर्यदेवरा के खिलाफ चल रही एकतरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी. आकाशवाणी को अपनी सेवाएं नहीं देने और ‘नाइदर ऑफिस, नॉर प्रॉफिट’ शीषर्क वाला आलेख लिखने को लेकर सूर्यदेवरा के खिलाफ आकाशवाणी में कार्यवाही चल रही है.

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘पहले दिन से ही मैंने आपसे :स्पीकर से: कहा कि मैं आपको उनकी (सूर्यदेवरा की) लड़ाई लड़ने की इजाजत नहीं दूंगा.’’ न्यायालय ने यह भी कहा कि यदि सूर्यदेवरा अपने खिलाफ चल रही अनुशासनिक कार्यवाही से पीड़ित हैं तो वह अलग अर्जी दाखिल कर सकते हैं .

सूर्यदेवरा के वकील ने कहा कि वह ‘‘दो आकाओं के बीच पिस रहे हैं’’ और ‘‘यह ऐसी लड़ाई है जो मुझ पर थोप दी गई है.’’ इस बीच, उप-राज्यपाल कार्यालय की तरफ से पेश हुए वकील नौशाद अहमद खान ने अदालत को बताया कि अधिकारी को आकाशवाणी वापस भेजने का फैसला एक बार फिर किया गया है .

वकील ने कहा कि उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पूर्ववर्ती नजीब जंग की ओर से लिए गए फैसले से असहमति जताने से 20 मार्च को इनकार कर दिया .

इससे पहले, अदालत ने यह फैसला करने की जिम्मेदारी बैजल पर छोड़ दी थी कि वह सूर्यदेवरा को विमुक्त करने के आदेश की समीक्षा करते हैं कि नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget