एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने कश्मीर के विवादित मुद्दे का 'स्थाई समाधान' खोज लिया है: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कश्मीर के विवादित मुद्दे का 'स्थायी समाधान' खोज लिया है और देश की भौगोलिक सीमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. राजनाथ ने कश्मीर समस्या पर बातचीत के लिए अलगाववादी संगठनों को आमंत्रित करने की बात खारिज करते हुए कहा कि जो भी 'विकास और शांति' पर बात करना चाहता है, उसका स्वागत है.

कश्मीर समस्या सुलझाने के लिए स्थायी समाधान

राजनाथ ने कहा, "हमने कश्मीर समस्या सुलझाने के लिए स्थायी समाधान खोज लिया है. इस पर पहल शुरू कर दी गई है. हम आगे बढ़ रहे हैं." राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में जम्मू एवं कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान का ब्योरा देने से इनकार कर दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह स्थायी समाधान 'राजनीतिक' होगा तो उन्होंने कहा, "अभी इस पर सार्वजनिक तौर पर बात करना जल्दबाजी होगी. मैं इस पर मीडिया से चर्चा नहीं करना चाहता."

हुर्रियत नेताओं से बातचीत की संभावना पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी पक्षों से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी खास व्यक्ति या संगठन को वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.

"कश्मीर जल रहा है और यह दशकों पुरानी समस्या है"

राजनाथ ने कहा, "हमने कभी बातचीत से इनकार नहीं किया. पिछले साल मैं कश्मीर गया था और वहां सभी पक्षों से बात करने के लिए तीन दिन रुका था. जो वार्ता करना चाहते हैं, वे आगे आएं. यहां तक कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद अलगाववादियों को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन.." उन्होंने कहा, "कश्मीर जल रहा है और यह दशकों पुरानी समस्या है."

कश्मीर में हाल के सालों में बिगड़े हालात के लिए राजनाथ सिंह ने बढ़ते चरमपंथ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "चरमपंथ का प्रसार अब एक वैश्विक घटना बन चुकी है. हम इससे भली भांति परिचित हैं और हम इस पर काबू पा लेंगे."

यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र सरकार कश्मीर के ताजा हालात से निपटने में राज्य सरकार की कार्रवाई से खुश है, तो उन्होंने कहा, "इसे लेकर नाखुश होने जैसी कोई बात ही नहीं है." कश्मीर में शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार बट के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद फिर से हालात अस्थिर हो गए हैं.

"जो भी हथियार उठाएगा, मारा जाएगा. उन्हें मरना ही होगा"

बीजेपी के कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "बट ने जब सुरक्षा बलों के खिलाफ हथियार उठाई, तभी उसका अंजाम लिखा जा चुका था और हिंसा अपनाने वाले किसी भी व्यक्ति का यही सच होगा." बीजेपी नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा, "जो भी हथियार उठाएगा, मारा जाएगा. उन्हें मरना ही होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget