एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव: क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी लगा पाएगी जीत का चौका ?

भोपाल: मोदी सरकार को सत्ता में आए 1000 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं लेकिन इन लोकसभा चुनावों से पहले एमपी में 2018 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होंगे.

मध्य प्रदेश की राजनीति में कोई तीसरा विकल्प है नहीं. यानी लड़ाई यहां बीजेपी और कांग्रेस में ही होनी है. मोदी के कार्यकाल के तीन साल बाद सवाल ये है कि क्या 2019 में भी वही होगा जो 2014 में हुआ था.

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. बीजेपी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस महज 2 सीटों पर सिमट गई थी. साल 2013 में जब मोदी युग की शुरुआत नहीं हुई थी तब बीजेपी ने मध्य प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाई थी. उस वक्त 2013 में बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिले थे लेकिन 2014 में ये 55 फीसदी हो गया. यानी छह महीने में ही मोदी के नाम पर दस फीसदी वोटों का इजाफा हो गया.

मोदी के भक्त बने शिवराज सिंह चौहान शिवराज सिंह चौहान को आडवाणी कैंप का माना जाता रहा है लेकिन मोदी का जलवा देखने के बाद शिवराज ने भी पाला बदल लिया और मोदी के रंग में खुद को पूरी तरह से रंग लिया. स्थिति ये है कि बीजेपी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को समझते हुए शिवराज पूरी तरह से मोदी भक्त बन चुके हैं. मोदी के तीन साल के कार्यकाल की तारीफ में शिवराज अद्भुत और अभूतपूर्व जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं.

कई गुटों में बंटी हुई है कांग्रेस  वैसे कांग्रेस नहीं मानती कि मोदी ने मध्य प्रदेश के भले के लिए कुछ किया है. कांग्रेस के नेता कहते हैं कि यहां सिर्फ पब्लिसिटी की राजनीति हो रही है. कांग्रेस भले ही मोदी को कोस रही है लेकिन धरातल पर कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है .कांग्रेस यहां कई गुटों में बंटी हुई है. जानकार कहते हैं कि जो हाल है उसे देखकर लगता नहीं कि कांग्रेस यहां आगे मोदी को चुनौती देने की हालत में है.

अभी की स्थिति में कांग्रेस की कमजोरी बीजेपी के लिए वरदान है. जानकार कहते हैं कि आगे के चुनावों में शिवराज की वजह से नुकसान हो रहा होगा तो भी मोदी का नाम उस नुकसान की भरपाई कर देगा.

मोदी की ये यात्रा है बेहद खास मोदी 15 तारीख को नर्मदा यात्रा के लिए मध्य प्रदेश जा रहे हैं. पंद्रह दिन पहले से ही उनकी तस्वीरों वाले बड़े बड़े पोस्टर शहर में पटे पड़े हैं. मोदी भक्ति का आलम ये है कि लाल बत्ती हटाने की बात हो या फिर वित्त वर्ष बदलने की बात. शिवराज न सिर्फ मोदी की योजनाओं को प्रमुखता से फौरन लागू कर रहे हैं बल्कि पार्टी को मिलने वाली हर छोटी बड़ी खुशी का श्रेय भी पीएम मोदी को ही दिया जा रहा है. कुल मिलाकर पार्टी की राजनीति जो भी हो मोदी अभी तमाम विरोधियों पर बीस साबित हो रहे हैं. यानी 2019 के लिए मध्य प्रदेश में मोदी के मुकाबले कोई खड़ा इस वक्त तो नहीं ही दिख रहा है.

क्या कहते हैं 2014 के नतीजे ? साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मध्य प्रदेश में 29 में से 27 सीटें मिली थी. यहां की जनता मोदी को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दुश्मन मानती है और यही वजह कि 3 साल बाद भी मोदी लोगों के चहेते बने हैं.

इतना ही नहीं एमपी में पिछले तीन बार से बीजेपी की सरकार है, यानी एक बात तो साफ है कि मध्य प्रदेश बीजेपी का मजबूत किला बन गया है. लेकिन अब कुछ आम मतदाता हैं जो मोदी से खुश नहीं हैं, उन्हें मोदी का काम धरातल पर नजर नहीं आता.

अगर मध्य प्रदेश की जनता की बातों का सार निकाला जाए तो ज्यादातर लोग अब भी मोदी के पक्ष में हैं. लेकिन जो लोग खुश नहीं दिख रहे हैं उन्हें अगर खुश नहीं किया गया तो 2014 का नतीजा मध्य प्रदेश में दोहरा पाना आसान नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget