एक्सप्लोरर

देशभर में लागू हुआ सीएए, लेकिन क्यों लगा चार साल से ज्यादा वक्त? बीजेपी ने दिया जवाब

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 11 मार्च यानी आज से यह कानून देशभर में लागू हो गया. इसके लागू होते ही शाहीन बाग समेत कई संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने बड़ा दांव खेलते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 11 मार्च यानी आज से यह कानून देशभर में लागू हो गया. इसके लागू होते ही शाहीन बाग समेत कई संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

लेकिन एक सवाल उठ रहा है कि जिस कानून को साल 2019 में ही मोदी सरकार ने पास कर दिया था, उसे लागू करने में आखिर इतने साल का वक्त कैसे लग गया? इस सवाल का जवाब बीजेपी ने दिया है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने एबीपी डिजिटल टीम के साथ बात करते हुए बताया कि यह मोदी सरकार की तरफ से उठाया गया स्वागत योग्य कदम है.

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से आए प्रताड़ित लोगों को हमारी सरकार ने सम्मान दिया है, उन्होंने नागरिकता दी है. उन्होंने इस कानून के लागू होने में देरी के सवाल के जवाब में कहा कि कई लोग इस कानून के लागू होने में अड़चने पैदा करना चाहते थे. कुछ लोग वोट की राजनीति और तुष्टिकरण के लिए मुसलमानों को बरगलाना चाहता थे. लेकिन मुसलमान भाइयों को जब ये समझ में आया कि ये नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है, उसके बाद ये कदम उठाया गया है.

उनका कहना है कि देश के मुसलमान भाइयों को अब पूरी तरह से समझ में आ गया है कि सीएए से उनको किसी तरह का कोई खतरा नहीं है. ऐसे में ये एक खुशी का अवसर है. इसे समझाने में थोड़ा वक्त लगता है. इसके मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने लागू किया है, ये देश के लिए खुशी का अवसर है.

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि देश में करीब 50 साल तक कांग्रेस और विपक्षी दलों की ही सरकार थी, उनके पास ये मौका था, कि वो ये कदम उठा सकते थे. लेकिन उन्होंने इस मौके के गंवा दिया. उन्होंने कहा कि मुसलमान भाई अगर कहीं सबसे ज्यादा सुरक्षित है तो वो भारत में है. ऐसे में मुसलमान भाई कभी भी हिन्दू भाई के खिलाफ कदम नहीं उठा सकते हैं. आज अगर भारत में मुसलमान खुश है तो वे सिर्फ हिन्दू की वजह से है.

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget