एक्सप्लोरर

केजरीवाल ने पूछा- प्रधानमंत्री की पोल क्यों नहीं खोल रहे राहुल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास दस्तावेज हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘बेनकाब’’ करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा इस तरह का ‘‘दोस्ताना मुकाबला’’ तो करते हैं लेकिन कभी कोई खुलासा नहीं करते.

केजरीवाल ने कई ट्वीट किए जिनमें से एक में लिखा, ‘‘अगर राहुल गांधी के पास वास्तव में ऐसे दस्तावेज हैं जो भ्रष्टाचार में मोदीजी की निजी लिप्तता साबित करते हों तो वह संसद के बाहर इनका खुलासा क्यों नहीं करते ?’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह दोस्ताना मुकाबला है- भाजपा कहती है कि अगस्तावेस्टलैंड मामले में उनके पास कांग्रेस के खिलाफ सबूत हैं और कांग्रेस कहती है कि सहारा:बिड़ला मामले में उनके पास भाजपा के खिलाफ सबूत हैं लेकिन दोनों ही इनका खुलासा नहीं करते.’’

केजरीवाल राहुल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मोदी के ‘‘व्यक्तिगत भ्रष्टाचार’’ की जानकारी है जिसकी विस्तृत जानकारी वह लोकसभा में रखना चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे. नोटबंदी के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि कारोबारी भाजपा से नाराज हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ देश के कारोबारी कह रहे हैं कि भाजपा धन हमसे लेती है, वोट हमसे लेती है और हमें ही चोर कहती है? असल चोर तो प्रधानमंत्री के साथ भोजन का आनंद लेता है.’’ आप नेता आशीष खेतान ने ट्वीट किया, ‘‘अगर राहुल गांधी को सदन के भीतर बोलने नहीं दिया जा रहा तो उन्हें बाहर बोलना चाहिए और मोदीजी के बारे में जानकारी का खुलासा करना चाहिए.’’ संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने राहुल के आरोपों को ‘‘झूठा और निराधार’’ तथा ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोप हताशा में आकर लगाए गए हैं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget