एक्सप्लोरर

बीजेपी पर पश्चिम बंगाल की जनता ने नहीं किया भरोसा, आखिर कहां चूक गई भगवा पार्टी?

बीजेपी के सीनियर नेता राजीव प्रताप रूडी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए यह बताया कि यह देखने का नजरिया सबका अपना नजरिया है. उन्होंने यह माना कि जिस तरह की ताकत झोंकी गई थी वैसा परिणाम नहीं आया.

पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ताधारी टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने में नाकामयाब रही. बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का ख्वाब देख रही बीजेपी के मंसूबों पर पानी फिर गया. आज जब चुनाव परिणाम आए तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रणनीति के आगे बीजेपी के सारे पैंतरें ध्वस्त होते हुए नजर आए. हालांकि, ये अलग बात है कि बीजेपी की बंगाल में करारी शिकस्त के बावजूद बीजेपी की कई बड़े नेताओं को इसमें भी जीत दिखाई दे रही है. वो इसे पिछली विधानसभा चुनाव 2016 में जीती हुई 3 सीट से तुलना कर बीजेपी की कामयाबी बता रहे हैं.

राजीव प्रतीप रुडी ने कहा- परिणाम 2016 से बेहतर

बीजेपी के सीनियर नेता राजीव प्रताप रूडी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए यह बताया कि यह देखने का नजरिया सबका अपना नजरिया है. उन्होंने यह माना कि जिस तरह की ताकत झोंकी गई थी वैसा परिणाम नहीं आया. लेकिन उन्होंने कहा कि पिछली बार की बीजेपी के लिए यह बंगाल में बेहतर परिणाम है.

बंगाल में क्यों नहीं बीजेपी को मिली वोटों की वैक्सीन?

दरअसल, बंगाल में मैदान मारने के लिए बीजेपी ने शुरुआत से ही तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और इसकी शुरुआत उसकी तरफ से बहुत पहले  ही कर दी गई थी. इतना नहीं, एक तरफ जहां बीजेपी ने सभी बड़े केन्द्रीय मंत्रियों को बंगाल के चुनाव में उतार कर पूरी ताकत झोंक दी तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली चुनाव की तर्ज पर फ्री बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और मुफ्त वैक्सीन जैसे वादे किए गए थे.

इसके अलावा, बीजेपी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाले कई बड़े नेताओं को तोड़कर तृणमूल कांग्रेस को कमजोर करने की भी पूरी कोशिश की. खुद चुनाव प्रचार में देश के गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बागडोर संभाल रखी थी. उसके बावजूद बंगाल की जनता का बीजेपी भरोसा नहीं जीत पाई.

क्या ममता को मिली चोट की सहानुभूति?

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से साल 2016 के चुनाव में टीएमसी ने जहां 211 सीटें जीती थी तो वहीं उसने इस बार उससे भी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है. कोरोना महामारी और हिंसा के साए में लड़े गए इस चुनाव में देशभर की नजर टिकी हुई थी. ऐसे में बीजेपी की पूरी ताकत के बीच जिस तरह के परिणाम आए इसको लेकर भले ही अधिकतर एग्जिट पोल में पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी. लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि बंगाल चुनाव में ममता को चोट की सहानुभूति भी मिली.

ये भी पढ़ें: जानें, पश्चिम बंगाल में करारी शिकस्त के बाद क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget