एक्सप्लोरर

जेडीयू की लड़ाई अब चुनाव आयोग पहुंची, नीतीश गुट का दावा-हम हैं असली

नीतीश कुमार की तरफ से आज पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला. पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह और संजय झा इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे.

नई दिल्ली: असली जेडीयू कौन है, इसको लेकर झगड़ा बढ़ता जा रहा है. पहले शरद यादव गुट ने चुनाव आयोग में दावा किया कि वही असली जेडीयु हैं. और अब नीतीश कुमार गुट भी अपनी याचिका लेकर चुनाव आयोग पहुंच गया है. नीतीश गुट का कहना है कि पार्टी के ज़्यादातर सांसद, विधायक और पदाधिकारी नीतीश कुमार के साथ हैं लिहाज़ा उन्हीं का गुट असली पार्टी है. नीतीश कुमार की तरफ से आज पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला. पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह और संजय झा इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे. दरअसल शरद यादव गुट पार्टी पर अपनी दावेदारी ठोंकते हुए पहले ही चुनाव आयोग में याचिका दे चुका है. उसी याचिका के ख़िलाफ़ आज नीतीश कुमार गुट आयोग पहुंचा. नीतीश कुमार गुट ने आयोग को दिए ज्ञापन में दावा किया है कि पार्टी के कुल 12 में से 9 सांसद, बिहार के सभी 71 विधायक और 30 विधान पार्षद समेत पार्टी के 98 फ़ीसदी पदाधिकारी उनके समर्थन में हैं. उनका ये भी दावा है कि चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त पार्टी की सभी 5 राज्य इकाई का समर्थन भी उनके पास है. अब असली जेडीयू कौन है इसको लेकर गेंद चुनाव आयोग के पाले में है. प्रतिनिधिमंडल में आए जेडीयू के महासचिव और नीतीश कुमार के क़रीबी संजय झा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साक्ष्यों के आधार पर चुनाव आयोग नीतीश गुट के पक्ष में ही फैसला करेगा. झा ने दावा किया कि शरद यादव गुट ने अपनी याचिका में अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज़ नहीं दिया है लिहाजा उनका दावा खोखला है. जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ जाने के बाद से ही शरद यादव पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं. दोनों के बीच ख़टास इतनी बढ़ गयी है कि नीतीश कुमार ने शरद यादव की राज्य सभा सदस्यता ख़त्म करने के लिए राज्य सभा सभापति वेंकैया नायडु को आवेदन भी दे दिया है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल राज्य सभा में जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह ने कहा, 'अपनी सदस्यता बचाने के लिए शरद यादव बेचैन हैं और इसलिए समय को टालने के लिए ही उनके लोगों ने आयोग में याचिका दी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget