एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2019 में विपक्ष का नेता कौन होगा?

नई दिल्ली: यूपी में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब पूरे देश में चर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव की होने लगी है. आम चुनाव में अभी ढाई साल से ज्यादा का वक्त बाकी है लेकिन राजनीतिक पार्टियां यूपी के जनादेश के बाद अभी से ही तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी तो इतनी उत्साहित है कि 2014 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है. यूपी की जीत के बाद अब इसे लोकसभा चुनाव में दोहराने की चुनौती बीजेपी के सामने होगी.

आपको बता दें कि 2014 में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से बीजेपी को 282 सीटें मिली थी. सहयोगियों के साथ मिलकर बीजेपी ने 336 सीटें जीती थी. इस जीत में यूपी की बड़ी भूमिका थी जहां 80 में से 73 सीटें एनडीए ने जीती थी.

2019 में विपक्ष का नेता कौन होगा? बीजेपी से ज्यादा चुनौती 2019 में विपक्ष के सामने है. सवाल ये है कि जिस तरीके से देश में मोदी की आंधी चल रही है उसका सामना विपक्ष का कौन नेता करेगा ? मोदी के मुकाबले के लिए कांग्रेस से राहुल गांधी हैं तो जेडीयू समर्थक नीतीश को आगे रखना चाहते हैं. यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नाम भी चला था. अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी भी 2019 के लिए खुद को पीएम की रेस में मानते हैं.

यूपी के नतीजों ने इनमें से कई दावेदारों की दावेदारी पर पूर्ण विराम लगा दिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला तो विपक्ष को 2019 के बजाए 2024 पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं. उमर अब्दुल्ला ने वोटिंग रिजल्ट के दिन ही ट्वीट कर ये बात कही थी.

2019 के लिए नीतीश का नाम सबसे 'दमदार' जहां तक 2019 में मोदी से मुकाबले की बात है तो कांग्रेस छोड़ बाकी विपक्ष में नीतीश का नाम सबसे दमदार दिख रहा है. नीतीश के नाम पर केजरीवाल, अखिलेश, ममता, नवीन पटनायक, देवगौडा जैसे क्षेत्रीय क्षत्रप एकजुट भी हो सकते हैं. जेडीयू का मानना भी है कि यूपी में जो हार हुई है उसकी वजह बिहार की तरह यहां महागठबंधन का नहीं बनना भी है.

क्या यूपी नतीजों से सबक लेगा विपक्ष? यूपी के नतीजों से सबक लेते हुए 2019 के लिए कोई बड़ा महगठबंधन मोदी के खिलाफ विपक्ष बना पाएगा. हो सकता है क्षेत्रीय क्षत्रप नीतीश के नाम पर आगे बढ़ भी जाए लेकिन कांग्रेस शायद तैयार न हो. दरअसल कांग्रेस राहुल की अगुवाई में चुनाव लड़ना चाहेगी हालांकि बीजेपी मानती है कि राहुल की वजह से ही उनकी पार्टी को फायदा हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget