एक्सप्लोरर

Omicron को लेकर WHO की चेतावनी, आम सर्दी खांसी समझने की गलती ना करें, पस्त हो सकता है पूरा मेडिकल सिस्टम

WHO on Omicron:  डब्ल्यूएचओ ने कहा- सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. ओमिक्रोन की बढ़ती दर विपरीत प्रभाव डाल सकती है. ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट से थोड़ा कम घातक है, लेकिन यह मौत का कारण बन सकता है.

WHO on Omicron: भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामले रिकोर्ड तोड़ रहे हैं. कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) ने भी कई देशों की चिंता बढ़ा दी है. ओमिक्रोन वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए कई देशों ने प्रतिबंध भी लगाने शुरू कर दिए हैं. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रोन को लेकर नई चेतावनी जारी की है. WHO ने कहा है कि ओमिक्रोन वेरिएंट के बीच सर्दी खांसी को आम बीमारी समझने की गलती ना करें. ओमिक्रोन से पूरा मेडिकल सिस्टम पस्त हो सकता है.

मौत का कारण बन सकता है ओमिक्रोन वेरिएंट

डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा है, ''अब सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. ओमिक्रोन संक्रमण की बढ़ती दर विपरीत प्रभाव डाल सकती है. ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट से थोड़ा कम घातक है, लेकिन यह मौत का कारण बन सकता है.'' उन्होंने कहा, ''हम बहुत खतरनाक चरण में हैं. हम पश्चिमी यूरोप में संक्रमण दर में काफी बढ़ोतरी देख रहे हैं और इसका पूरा प्रभाव अभी तक स्पष्ट नहीं है.''

संक्रमण के मामलों की आ सकती है ‘सुनामी’

इससे पहले WHO के महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस ने कहा था, ‘‘मुझे इस बात की बहुत चिंता है कि डेल्टा के प्रकोप के दौरान ही ओमिक्रोन का ज्यादा संक्रामक होना मामलों की सुनामी लाने की आशंका दर्शाता है. नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संबंधित जोखिम बहुत ज्यादा बना हुआ है.’’

100 देशों में फैल चुका है ओमिक्रोन

बता दें कि कई देश फिलहाल कोरोना ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले में आए उछाल से त्रस्त हैं. इस स्वरूप की पहचान दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में पिछले साल नवम्बर में की गई थी. उसके बाद से ओमिक्रोन 100 देशों में फैल चुका है. भारत में अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन संक्रमण के कुल 1892 मामले सामने आए हैं.

Delhi Curfew: दिल्ली में मेट्रो और बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन इन शर्तों पर, घर से निकलने से पहले जान लें

मुंबई में Covid-19 की बढ़ी रफ्तार, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का होगा RT-PCR Test

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget