एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, जो चुने गए AIMPLB के नए अध्यक्ष

AIMPLB President: मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी भारत के एक प्रतिष्ठित न्यायविद, कई न्यायशास्त्र पुस्तकों के लेखक और शरिया विज्ञान के शोधकर्ता हैं.

Maulana Khalid Saifullah Rahmani: मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है. नए अध्यक्ष का चुनाव इंदौर की दो दिवसीय बैठक के दौरान किया गया. दरअसल, 13 अप्रैल 2023 को AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. उन्होंने लखनऊ के नदवा मदरसे में आखिरी सांस ली थी. नदवी के निधन के बाद से ही बोर्ड के अध्यक्ष का पद खाली हो गया था, जिसके बाद 3 जून को सर्वसम्मति से मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नाम पर मुहर लगाई गई.

मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी का जन्म 5 नवंबर 1956 में बिहार के दरभंगा में हुआ था. वह मौलाना मुजाहिदुल इस्लामी कासमी के भतीजे हैं. मौलाना मुजाहिदुल इस्लामी कासमी इस्लामिक फिक एकेडमी के संस्थापक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं. मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की शिक्षा पर बात करें तो वह जामिया रहमानी मुंगेर और दारुल उलूम देवबंद से पढ़े हुए हैं. हैदराबाद के रहने वाले मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी पेशे से एक लेखक और इस्लामिक धर्म शास्त्री हैं.

इन अहम पदों पर रहे कार्यरत 
मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी भारत के एक प्रतिष्ठित न्यायविद, कई न्यायशास्त्र पुस्तकों के लेखक और शरिया विज्ञान के शोधकर्ता हैं. वह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. मौलाना खालिद सैफुल्लाह अध्यक्ष बनने से पहले बोर्ड के महासचिव भी थे. मौलाना वली रहमानी के निधन के बाद अप्रैल 2021 में मौलाना राबे हसनी नदवी सदर बोर्ड ने उन्हें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कार्यकारी महासचिव बनाया था. इसके बाद नवंबर 2021 में ही कानपुर के जलसा-ए-आम में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को बोर्ड का स्थायी जनरल सेक्रेटरी बनाया गया.

कई मदरसों और संगठनों के संरक्षक
मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी इस्लामिक फिक अकादमी ऑफ इंडिया के महासचिव, हैदराबाद डेक्कन में अल-महिद अल-अली-इस्लामी के संस्थापक हैं. इसके अलावा वह दारुल उलूम नदवा उलमा के त्रैमासिक बहस और दृष्टिकोण के संपादक और परिषद के सदस्य हैं. वह कई मदरसों और संगठनों के संरक्षक हैं.

मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की खास किताबें 
मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने 50 से भी ज्यादा किताबें लिखी हैं. उनकी मशहूर किताबों में आसान तफसीर-ए-कुरान मजीद, फिक-ए-इस्लामी: तदवीन-ओ-तआरूफ, इस्लाम का निजाम उश्र ओ जकात, ख्वातीन के माली हुकूक: शरीयत-ए-इस्लामी की नजर में वगैरह के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Coromandel Train Accident: 'खिड़की से कूदकर बचाई जान तो किसी ने...', ओडिशा रेल दुर्घटना में जिंदा बचे लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण
हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण
हैदराबाद में मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
हैदराबाद में मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी बने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार ने दी मंजूरी
जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी बने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
Maharashtra Budget 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
Cluster Bomb Cost: कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
Embed widget