एक्सप्लोरर

Who Is Kajal Hindustani: कौन हैं काजल हिंदुस्तानी, जिन पर विवादित भाषण देने का है आरोप?

Gujarat Violence: गुजरात के ऊना में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस हिंसा के पीछे काजल हिंदुस्तानी के कथित विवादित भाषण को वजह बताया जा रहा है.

Who Is Kajal Hindustani: देश के कई हिस्सों में रामनवमी वाले दिन हिंसा की वारदातें सामने आईं. इसके बाद से अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है. बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात इन तीनों ही राज्यों से उस दिन हिंसा की खबरें आईं. गुजरात के ऊना में भी एक भड़काऊ भाषण के बाद तनाव का माहौल बन गया. इसका आरोप काजल हिंदुस्तानी पर लगा है और उनके ऊपर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.

काजल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया. कथित नफरत भरे भाषण के बाद से ऊना शहर में हड़कंप मच गया. ऊना पुलिस ने काजल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जिसमें उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (ए) (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वास का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कौन हैं काजल हिंदुस्तानी?

काजल हिंदुस्तानी के बारे में अगर बात की जाए तो उनका पूरा नाम काजल सिंगला है लेकिन उन्होंने सिंगला सरनेम को हटाकर अपने आगे हिंदुस्तानी लगा लिया है. अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की रिपोर्ट की अगर मानें तो उनकी वेबसाइट के मुताबिक, वो एक राष्ट्रवादी हैं और भारतीय संस्कृति और धर्मों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके हजारों की तादाद में फॉलोअर्स हैं.

वहीं, नवभारत टाइम्स के मुताबिक, वो मूल रूप से राजस्थान के सिरोही की रहने वाली हैं और फिलहाल वो गुजरात के जामनगर और अहमदाबाद में रहती हैं. काजल हिंदुस्तानी खुले तौर पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत करती रहती हैं. उनके कार्यक्रमों में भारी तादाद में लोग पहुंचते हैं. इस तरह के वो वीडियो वो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं.

पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

इस बीच, पुलिस ने दंगा करने के आरोप में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस अधीक्षक श्रीपाल शेषमा ने संवाददाताओं से कहा, "हमने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं. एक काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ अभद्र भाषा के लिए है, और दूसरी दंगा करने के लिए भीड़ के खिलाफ है."

ये भी पढ़ें: Gujarat Riots: गैंगरेप और 12 से ज्यादा लोगों की हत्या के सभी 26 आरोपी बरी, अदालत ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget