एक्सप्लोरर

KCR ने ली तेलंगाना के CM पद की शपथ, जानें- बाकी चार राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री?

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया दावेदार हैं. रेस में कमनाथ आगे हैं. पार्टी ने सूबे में 15 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के चुनाव नतीजे आए हुए दो दिन हो चुके हैं. तेलंगाना में आज के. चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं मिजोरम में रविवार को मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण होगा. लेकिन हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर सस्पेंस बरकरार है. यहां कांग्रेस के कई नेता दावेदार हैं. फैसला राहुल गांधी के हाथ में है. तीनों ही राज्यों के वरिष्ठ नेता दिल्ली में डेरा डाले हैं.

तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव को राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने शपथ दिलाई. उनकी पार्टी टीआरएस ने सात दिसंबर को हुए चुनाव में 88 सीटें हासिल की है. कांग्रेस ने 19, एआईएमआईएम ने सात और बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. राव टीआरएस के सर्वेसर्वा हैं और वह पहली बार 2014 में तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने थे.

मिजोरम

पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम की बात करें तो मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) प्रमुख जोरामथांगा रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एनएनएफ ने जोरामथांगा को आगे कर चुनाव लड़ा था और उसे जबरदस्त सफलता मिली. पार्टी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए 40 में से 26 सीटें हासिल की है. वहीं लगातार 10 सालों तक सत्ता में रही कांग्रेस को मात्र पांच सीटें मिली है. 2013 विधानसभा चुनाव में एमएनएफ को केवल पांच सीटें प्राप्त हुई थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां 34 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी. बीजेपी यहां इसबार एक सीट जीती है. एमएनएफ ने 10 वर्षों (1998-2003 और 2003-2008) तक मिजोरम में राज किया था.

पेंच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फंसा है. जहां कांग्रेस जीती है और मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं. पार्टी ने रणनीति के तहत इन तीन राज्यों में चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की थी.

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया दावेदार हैं. रेस में कमनाथ आगे हैं. पार्टी ने सूबे में 15 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है. कांग्रेस को 230 विधानसभा सीटों में 114 सीटें मिली है. बीजेपी ने 105, बीएसपी ने दो, एसपी ने एक और निर्दलीय ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है.

KCR ने ली तेलंगाना के CM पद की शपथ, जानें- बाकी चार राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री?

मध्य प्रदेश का सीएम कौन: अनुभवी कलमानाथ या युवा जोश सिंधिया, जानें दोनों की खूबियां-खामियां

छत्तीसगढ़ में भी यही सवाल है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. इस पद के लिए चार भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू और डॉ.चरणदास महंत दावेदार हैं. सूबे की 90 सीटों में से कांग्रेस ने 68 और बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है. यहां बीजेपी का लगतार 15 सालों तक शासन रहा था. अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पांच और बीएसपी दो सीट जीती है.

CM पद पर दंगल: राहुल गांधी बोले- जल्द होगा फैसला, प्रियंका ने की मुलाकात

राजस्थान की बात करें तो यहां भी दो दावेदार हैं. सचिन पायलट और अशोक गहलोत में राहुल गांधी को एक चुनना है. राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों दिल्ली में हैं. दोनों की राहुल गांधी के साथ मुलाकात हो चुकी है.

KCR ने ली तेलंगाना के CM पद की शपथ, जानें- बाकी चार राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री?

MP Results: कांग्रेस से 47827 अधिक वोट मिलने के बावजूद 15 सालों की सत्ता गंवा बैठी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget