एक्सप्लोरर

ग्राउंड जीरो की सच्चाई, जानिए कौन हैं मध्यप्रदेश के प्रदर्शनकारी?

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के तमाम जिलों में किसान आंदोलन कर रहे हैं. कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस पर पथराव किया जा रहा है. मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी किसानों के प्रदर्शन के दौरान हो रही हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है.

इसमें कितनी सच्चाई है ये तो जांच से ही पता चल सकता है. लेकिन हमने उपद्रव करने वाले कुछ लड़कों से जानना चाहा कि उनके पीछे कौन है? सच्चाई हैरान करने वाली है.

भोपाल से सटे फंदा इलाके में कई जगह आज किसानों ने भोपाल-इंदौर रास्ते को जाम कर दिया. टोल के पास ट्रक को आग लगा दी. पुलिस पर पत्थरबाजी भी हुई. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

इस घटना के बाद फंदा से कुछ दूर हमसे कुछ लड़के मिले जिन्होंने बताया कि वो सभी प्रदर्शन में शामिल हैं. एक ने ये भी बताया कि उसने पत्थरबाजी भी की. गमछा से मुंह ढंके इन लड़कों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उनके लिए पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, वो किसान हैं सिर्फ इसलिए प्रदर्शन में शामिल हैं. इनमें जो लड़के बीजेपी के समर्थक थे उनसे जब पूछा कि अपनी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों ? तो उन्होंने कहा कि अभी वो सिर्फ किसान हैं और किसान बहुत परेशान हैं. लड़कों ने बताया कि गमछा इसलिए लपेटा है ताकि आंसू गैस से बच सकें.

लड़कों ने कहा कि किसान बेहद मुसीबत में है और इसीलिए कांग्रेस-बीजेपी से ऊपर ये किसान की लड़ाई है. किसी के कहने पर प्रदर्शन नहीं कर रहे.  ये लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से खासे नाराज हैं.

यानी किसानों के प्रदर्शन पर जो भी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हों लेकिन मोटे तौर पर किसान अपनी विचारधारा और संगठनों से ऊपर उठ कर सड़क पर उतरे हैं. मध्यप्रदेश में एक जून से किसान हड़ताल कर रहे हैं और इनका उग्र प्रदर्शन फैलता ही जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget