एक्सप्लोरर

WHO ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को दुनिया में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए दी मंजूरी

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादन की जा रही कोरोना वैक्सीन को WHO ने दुनिया में कहीं भी आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. WHO के अधिकारियों ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आए हैं वहां इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

नई दिल्लीः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को दुनिया में कहीं भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्स प्रोग्राम के तहत कोविशिल्ड को मंजूरी प्रदान की है. भारत में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन हो रहा है. इसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है. इस वैक्सीन को भारत की ओर से कई देशों को भेजा भी गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने बुधवार को यह कहा कि जिन देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सामने आए हैं उन मुल्कों में भी एस्ट्राजेनेका के टीके का आपातकालीन इस्तेमाल किया जा सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बताया कि मंजूरी के बाद अब कोवैक्स प्रोग्राम के तहत इस वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया के किसी भी देश में किया जा सकता है. बता दें कि कोवैक्स प्रोग्राम के जरिए आर्थिक रूप से गरीब देशों को WHO की ओर से कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई जा रही है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया के जिन देशों को अभी तक वैक्सीन नहीं मिल पाई थी और वहां की आबादी लगातार कोरोना के खतरे झेल रही थी ऐसे मुल्कों में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी.

गौरतलब है कि WHO किसी भी वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति देने से पहले इसकी सुरक्षा और गुणवता का गहन अध्ययन करती है. WHO से मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीन के इस्तेमाल में संकोच कर रहे देश भी अब अपने यहां वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत कर सकते हैं.

कागज, कपड़े की तुलना में कांच, प्लास्टिक पर अधिक समय तक जीवित रहता है कोरोना वायरस

भारत में 18-20 कोरोना वैक्सीन पर हो रहा है काम, जानें कब तक आएंगे और टीके 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget