एक्सप्लोरर

जानिए- अगले हफ्ते के लिए किन-किन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा, कहां-कहां पर ढील

पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भी पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है. महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है.

नई दिल्ली: केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने कोविड की स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां सोमवार से अगले एक हफ्ते से लेकर एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है. वहीं, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश ने पाबंदियों में कुछ ढील देने का फैसला किया है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की जबकि पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. तमिलनाडु लॉकडाउन को पहले ही सात जून तक बढ़ा चुका है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें और कोरोना के मामलों में कमी आए तो लॉकडाउन को विस्तारित करने का सवाल ही नहीं उठता. कर्नाटक सरकार ने सात जून तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है.

महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है. ये पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी. गोवा सरकार ने शनिवार को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने का निर्णय किया.

दिल्ली में पाबंदियां पर ढील
दिल्ली में सोमवार से ढील देने का फैसला किया गया है. वहीं लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगी. डीडीएमए ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है. लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में 'कोरोना कर्फ्यू' के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा. चौहान ने गांव, ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर की आपदा प्रबंधन समितियों की शनिवार शाम को डिजिटल बैठक में बताया कि प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए ‘अनलॉक’ के अलग-अलग दिशा-निर्देश होंगे. वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पाबंदी को सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी.

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में पाबंदी की समयसीमा बढ़ी
पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भी पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है. नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा. अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी. वहीं, मणिपुर सरकार ने 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया है. मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है. मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें-

होटलों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन पैकेज दे रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो: केंद्र का निर्देश

मोदी सरकार 2.0 के 2 साल आज पूरे, बीजेपी नहीं मनाएगी जश्न, सांसद-विधायक करेंगे दो-दो गांवों का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget