एक्सप्लोरर

DETAIL: जानें अबतक कौन-कौन से राज्य CAB को लागू करने से मना कर चुके हैं

सरकार जहां इसके लिए बेहद प्रतिबद्ध है और लोकसभा व राज्यसभा से इसे पास करा चुकी है वहीं विपक्षी दल इसे संविधान के मूल चरित्र के खिलाफ बता रहे हैं.

नई दिल्ली: इन दिनों देश में CAB यानि सिटिजन अमेंडमेंट बिल की बहुत चर्चा है. राजनीतिक गलियारों में इसी की बातें की जा रही हैं. सरकार जहां इसके लिए बेहद प्रतिबद्ध है और लोकसभा व राज्यसभा से इसे पास करा चुकी है वहीं विपक्षी दल इसे संविधान के मूल चरित्र के खिलाफ बता रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में इस बिल का भारी विरोध हो रहा है और देश के कुछ राज्य इसे लागू करने से मना कर चुके हैं.

क्या है CAB?

कैब यानि नागरिकता संशोधन बिल, भारत के सिटिजनशिप एक्ट 1955 में बदलाव करेगा. इसके कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भाग कर आए गैरमुस्लिमों को भारत की नागरिकता दी जाएगी. इस बिल में मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता की बात नहीं की गई है और यही बात विरोध का कारण है.

DETAIL: जानें अबतक कौन-कौन से राज्य CAB को लागू करने से मना कर चुके हैं

विपक्ष कर रहा है विरोध

विपक्ष इस बिल को लेकर सरकार का विरोध कर रहा है. देश के अलग अलग इलाकों में भी बिल के खिलाफ जनाक्रोश देखने को मिल रहा है. कल ही दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी इस बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्षी दल इस बिल को बांटने वाला बिल करार दे रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

DETAIL: जानें अबतक कौन-कौन से राज्य CAB को लागू करने से मना कर चुके हैं

इन राज्यों ने किया लागू करने से इंकार

केरल और पंजाब से खुले तौर पर कैब को लागू करने से इंकार कर दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये विधेयक भारत के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ है और इसी कारण उनकी सरकार इस बिल को पंजाब राज्य में लागू नहीं करेगी.

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने भी इस पर अपना रुख साफ करते हुए ट्वीट किया कि उनका राज्य इसे नहीं अपनाएगा. उन्होंने कहा कि कैब भारत के सेकुलर और लोकतांत्रिक चरित्र पर हमला है. धर्म के आधार पर नागरिकता देना संविधान की अवमानना है. ये हमारे देश को पीछे धकेलेगा.

इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बिल के खिलाफ हैं और कह चुकी हैं कि कैब को वहां लागू नहीं किया जाएगा. महाराष्ट्र में मंत्री बाला साहेब थोराट और एमपी के सीएम कमलनाथ ने भी इशारों में कहा कि कैब को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा.

DETAIL: जानें अबतक कौन-कौन से राज्य CAB को लागू करने से मना कर चुके हैं

जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है उन्होंने पार्टी नेतृत्व की बात मानने को कहा है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी जो भी स्टैंड लेगी वो उसके साथ रहेंगे. वहीं राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बिल का विरोध तो कर रही है लेकिन ये साफ नहीं किया है कि राजस्थान में बिल को लागू किया जाएगा या नहीं.

कितना विरोध कर सकते हैं राज्य

जानकारी के मुताबिक नागरिकता के लिए जिलाधिकारी को अर्जी दी जाती है जो अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में 90 दिन का अधिकतम वक्त लग सकता है. अगर राज्य सरकार अर्जी को आगे नहीं भेजती तो याचिकाकर्ता सीधे केंद्र सरकार के पास पहुंच सकता है. अब ऐसे में देखना ये होगा कि राज्य सरकारें कैब का कितना विरोध कर पाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget