एक्सप्लोरर

जब लॉकडाउन के बीच अचानक दिल्ली कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

सूत्रों ने बताया कि जब राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे उस वक्त वहां कुछ प्रवासी मजदूर भी मौजूद थे. राहुल ने उनसे भी काफी देर तक बात की और उनको पेश आ रही दिक्कतों को सुना.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना महामारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञों से चर्चा, सरकार को सुझावों के बाद अब पार्टी के राहत कार्यों का जायजा लेने में जुट गए हैं. मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को चौंका दिया. दरअसल मंगलवार दोपहर राहुल अचानक दिल्ली कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए जहां से राहत कार्यों को चलाया जा रहा है. जब राहुल पहुंचे तब दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में प्रवासी मजदूरों की रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा था और कांग्रेस की रसोई भी चल रही थी.

दिल्ली कांग्रेस के सूत्रों के अलावा राहुल गांधी के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर राहुल गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे का समय बिताया उन्होंने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी से बातचीत की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया.

आपको बता दें कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही दिल्ली कांग्रेस जरुतमन्दों को खाना और राशन पहुंचा रही है. प्रदेश कार्यालय में भी रसोई चलाई जा रही है. इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के सभी इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान चला रहे हैं.पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए टिकट के खर्चे का इंतजाम भी दिल्ली कांग्रेस करवा रही है.

वहीं कोरोना से लड़ाई को लेकर राहुल गांधी समेत कांग्रेस आलाकमान ऑनलाइन माध्यम से एक तरफ केंद्र सरकार को लगातार सुझाव और अपनी राज्य सरकारों को निर्देश देता रहा है. लॉकडाउन से परेशान लोगों की मदद के लिए भोजन से लेकर टिकट खर्च को लेकर सभी प्रदेश इकाईयों को निर्देश दिए गए हैं. कोरोना महामारी के बीच आगे के रोडमैप को लेकर राहुल गांधी विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं. अब लॉकडाउन के बीच जिस तरह राहुल ने घर से निकल कर प्रदेश के नेताओं और मजदूरों से सीधी बात की है उससे संकेत यही मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में ये कवायद बढ़ने वाली है.

पार्टी सूत्रों ने यूं तो इस औचक निरीक्षण को महज एक आम बात बताया है लेकिन कोरोना काल में पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार को घेरने और सुझाव देने में जुटे राहुल गांधी का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचना बेहद दिलचस्प है.

दुनिया की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस ने लगाया 640691.75 अरब रुपये का चूना

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget