एक्सप्लोरर

Virat Kohli Century: 'जब दिल टूटना अनिवार्य...', विराट कोहली के शतक पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की तारीफ

Virat Kohli 28th Test Century: टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है. इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया.

Shashi Tharoor On Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में विराट कोहली के बल्ले ने जमकर आग उगली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट में कोहली ने अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया और अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया. कोहली का पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था. इतने लंबे अंतराल के बाद कोहली का शतक देखकर हर कोई खुश है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी कोहली के इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

थरूर ने कोहली को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "ऐसे भी कई साल थे जब विराट कोहली का शतक बहुत जरूरी लगता था और फिर तीन साल की परती अवधि जब दिल टूटना जरूरी लगने लगा था, तब आज गौरव के दिनों की वापसी हुई. विराट के लिए, भारत के लिए और हम सभी प्रशंसकों के लिए रोमांचित करने वाली खुशी हुई." बता दें कि थरूर को क्रिकेट काफी पसंद है और अक्सर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिख जाते हैं. 

 

जब कोहली के लिए भिड़ गए थे थरूर

इससे पहले कोहली के शतक पर थरूर ने केरल के खेलमंत्री की क्लास लगा दी थी. दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने शतक जड़ा था. इस दौरान तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम आधा खाली था. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसके लिए केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहीम की हालिया विवादास्पद टिप्पणी को जिम्मेदार ठहराया था. बता दें कि केरल के खेल मंत्री ने कहा था कि जो टिकट नहीं खरीद सकते उन्हें मैच देखने जाने की जरूरत नहीं है. 

तेंदुलकर के बाद कोहली का नंबर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का यह 75वां शतक है. इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं. सचिन ने भारत के लिए कुल 100 शतक लगाए थे. वहीं, विराट अब तक 75 शतक लगा चुके हैं. उन्होंने टेस्ट में 28, वनडे में 46 और टी20 में एक शतक जड़ा है. 

ये भी पढ़ें-IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ये कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget