एक्सप्लोरर

WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ऐप ही नहीं, अब चलता फिरता बैंक बन जाएगा, जानिए पूरी जानकारी

जल्द ही आपके व्हाट्सएप में पेमेंट का ऑप्शन आने वाला है. अब आप व्हाट्सएप के जरिए न सिर्फ मैसेज, वीडियो, ऑडियो बल्कि देश के किसी भी कोने में पैसा भी भेज सकते हैं.

नई दिल्ली: व्हाट्सएप अपने यूजर्स को जोड़े रखने के लिए समय समय पर अपने फीचर्स में बदलाव करता रहा है. नई तकनीकि और यूजर फ्रेंडली होने की वजह से भारत में ही 200 मिलियन या 20 करोड़ से ज्यादा लोग व्हाट्सएप का स्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इस बार व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है जिससे मोबाइल वैलेट ऐप पेटीएम जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों का कारोबार फीका पड़ सकता है.

जल्द ही आपका व्हाट्सएप चलता फिरता बैंक बन जाएगा और आप पेमेंट ऑप्शन आने वाला है, जी हां अब आप व्हाट्सएप के जरिए न सिर्फ मैसेज, वीडियो, ऑडियो बल्कि देश के किसी भी कोने में पैसा भी भेज सकते हैं. जिस तरह आप अपने व्हाट्सएप से अपने दोस्तों को मैसेज करते हैं उसी तरह इससे बैंक अकाउंट से सीधा पैसा भेज सकते हैं.

व्हाट्सएप ने यूनीफाईड पेमेंट इंटरफेस तैयार किया है जिसके जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक तक आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है. हालांकि अभी ये पूरी से तैयार नहीं किया जा सका है और ये अभी अंडर प्रोसेस में है. हालांकि इस सुविधा का लाभ 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग ही उठा सकेंगे. वैसे अभी तक ये नहीं बताया गया है कि यूजर की उम्र को कैसे वैरिफाई की जाएगी.

जो जानना जरूरी है आपके लिए- नो रिफंड, नो कैशबैक

व्हाट्सएप से पेमेंट करने के लिए पहले आपको अपने ऐप के पेमेंट ऑप्शन में जा कर बैंक की सारी डिटेल भरनी होगी. इसके बाद ट्रांजैक्शन के लिए आपको यूपीआई पिन का इस्तेमाल करना होगा. व्हाट्सएप के जरिए जो भी ट्रांजैक्शन होगा वो फाइनल होगा. इसमें रिफंड या कैशबैक का कोई विकल्प नहीं है.

आपको एक बात और ध्यान में रखनी होगी कि पेमेंट करने के लिए आप अपना व्हाट्सएप उसी मोबाइल नंबर से चलाएं जिसे आपने अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर कराया है. इससे बैंक और व्हाट्सएप को वैरिफाई करते हैं.

व्हाट्सएप पेमेंट करने के लिए आधार की जरूरत नहीं है. व्हाट्सएप पर ट्रांजैक्शन यूपीआई पिन के जरिए होगा. अगर आप अपना यूपीआई पिन भूल जाते हैं तो उसे दोबारा से जनरेट कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक ये नहीं बताया गया है कि इससे कितने तक का पेमेंट किया जा सकता है. वैसे बताया जा रहा है कि पेमेंट की एक लिमिट तय की जाएगी.

हालांकि इस नए पेमेंट ऑप्शन पर यूजर की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. व्हाट्सएप का कहना है कि वे यूजर के डेबिट कार्ड की डिटेल या यूपीआई पिन अपने पास नहीं रखते हैं. लेकिन जानकारों का कहना है कि व्हाट्सएप यूजर की बैंक डिटेल को अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ साझा कर सकती है. इसलिए इस नए फीचर से यूजर की प्राइवेसी को खतरा हो सकता है.

दुनियां भर की ट्रांजैक्शन करने वाली कई कंपनियां व्हाट्सएप के इस नए फीचर से डरी हुई हैं. पेटीएम जैसी कंपनियों का कारोबार बेहद कम हो सकता है. क्योंकि व्हाट्सएप की पहुंच इन कंपनियों से कहीं ज्यादा है. भारत में ही व्हाट्सएप के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. इस नए फीचर से ग्रामीण इलाके के लोग भी बैंक ट्रांजैक्शन करने लगेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget