एक्सप्लोरर

क्या व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को अब से करवाना होगा रजिस्ट्रेशन? जानिए क्या है सच

फेसबुक के पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. जानिए क्या है इस पोस्ट का असली सच.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप को लेकर एक मैसेज ने हड़कंप मचाया हुआ है. फेसबुक के पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. मध्य प्रदेश के भिंड के जिलाधिकारी ने कहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, ऐसा न करने वालो पर कानूनी कार्रवाई होगी.

क्या व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को अब से करवाना होगा रजिस्ट्रेशन? जानिए क्या है सच

क्या ये नियम सिर्फ मध्यप्रदेश के भिंड के लिए है, क्या मध्यप्रदेश के लिए किया जा रहा दावा सही है? कुछ पोस्ट ऐसे भी हैं जिसमें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख भी बताई गई है. इन सारे वायरल मैसेज से जो बात सामने आई उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के भिंड में जिलाधिकारी ने सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है, जिसकी अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है और रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्रवाई की जाएगी. क्या है इस खबर का वायरल सच ये आपको जरूर जानना चाहिए.

वायरल सच की पड़ताल भिंड पहुंचते ही वायरल सच की टीम सीधे जिलाधिकारी आशीष कुमार के पास पहुंची. हमने जिलाधिकारी आशीष कुमार से सवाल किया कि क्या भिंड में व्हाट्सएप के ग्रुप एडमिन को रजिस्ट्रेशन करवाने का आदेश दिया गया है.

भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि ये निर्णय लिया गया है कि जो मीडिया ग्रुप हैं, जो विभिन्न तरीके के व्हाट्सएप चलाते हैं, अपनी जानकारी इधर-उधर शेयर करते हैं केवल उन्हीं लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए कहा है. हम लोगों ने एक व्यक्ति निश्चित किया है उसके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन होगा. उसके अलावा और कोई कार्रवाई नहीं होगी.

मतलब साफ है कि ये आदेश सिर्फ मीडिया ग्रुप के लोगों तक ही सीमित है, वो भी सिर्फ भिंड में. परिवार और दोस्तों के ग्रुप एडमिन को रजिस्ट्रेशन करवाने की ज़रूरत नहीं है. जिलाधिकारी आशीष कुमार का कहना है ये कि कोशिश इसलिये है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में गलत खबर को फैलने से रोका जा सके. डीएम ने साफ किया कि 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवाने की सिर्फ गुजारिश की गई है.

जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि 15 तारीख तक रजिस्ट्रेशन के लिए हमने अनुरोध किया है. हमारा एक नंबर है उस नंबर से मीडिया ग्रुप जुड़ जाएंगे तो हमें सरलता रहेगी. मीडिया ग्रुप जो खबरें दे रहा है उसे देखने और निर्णय लेने में हमें सरलता रहेगी. लेकिन इस निर्देश के बाद स्थानीय मीडिया गुस्से में है.

एक मीडियाकर्मी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये फरमान बिल्कुल ही गलत है. ये मीडिया की आजादी के ऊपर सवाल है. वो तो रोक लगा रहे हैं कि आप ऐसे नहीं, ऐसे करिए. उनके हिसाब से हम लोग नहीं चलेंगे. जो आम जनता की आवाज होगी उसको उठाएंगे. आम जनता की आवाज को न उठाया जाए ये दवाब बनाना चाहते हैं. अगर ऐसा ही रहा तो जरूरत पड़ने पर कोर्ट तक जाने को तैयार रहेंगे.

क्या व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को अब से करवाना होगा रजिस्ट्रेशन? जानिए क्या है सच

तो वायरल सच की पड़ताल में ये खबर आधी सच्ची तो आधी झूठी साबित हुई है. सच ये है कि भिंड में व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं. ये बात झूठी है कि आम आदमी भी इसके दायरे में आएंगे, सच ये है कि सिर्फ मीडिया ग्रुप ऐसा करने के लिए कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget