एक्सप्लोरर

Congress President Election: क्या है कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की मतदान प्रक्रिया, पांच प्वॉइंट में समझें

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के मतपत्रों को बुधवार को गिनती से पहले मिलाया जाएगा. 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार अध्यक्ष चुना जाएगा.

Voting Process of Congress President Election: सोमवार (17 अक्टूबर) को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव (Congress President Election) है. पार्टी के सामने यह मौका 22 साल बाद आया है. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान (Voting) किया जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच मुकाबला है. कांग्रेस (Congress) के लिए 24 साल बाद ऐसा मौका है जब नेहरू-गांधी परिवार (Nehru-Gandhi Family) के बाहर से कोई व्यक्ति पार्टी का अध्यक्ष बनेगा. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मतदान की प्रक्रिया क्या है, आइये जानते हैं.

1. चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय समेत देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) प्रतिनिधि वोट डालेंगे. पीसीसी के 9,000 से ज्यादा डेलिगेट्स गुप्त मतदान के जरिये पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. ये डेलिगेट्स पार्टी के भीतर हर पांच साल में चुने जाते हैं. कांग्रेस पार्टी के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है.

2. कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अपने-अपने राज्य क्रमश: कर्नाटक और केरल में मतदान करेंगे.

3. चूंकि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक से होकर गुजर रही है, इसलिए एक विशेष मतदान केंद्र वहां बनाया गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेल्लारी के संगनाकल्लू में 'भारत जोड़ो यात्रा' के शिविर स्थल पर बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डालेंगे. उनके साथ यात्रा में शामिल पीसीसी के 40 डेलिगेट्स भी मतदान करेंगे. वहीं, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डालेंगी. 

4. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, "सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के लिए 'टिक' चिह्न के साथ मतदान करेंगे.'' उन्होंने बताया कि सुचारू मतदान के लिए व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर बैलट पेपर से मतदान करने को लेकर जानकारी दी गई है.

5. मिस्त्री ने बताया कि मतदान के बाद सीलबंद मतपेटियों को मंगलवार (18 अक्टूबर) को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा. बुधवार (19 अक्टूबर) को मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों को मिलाया जाएगा. 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा.

खड़गे को समर्थन पर यह बोले गहलोत

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के कुछ नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का खुलकर समर्थन किया है. इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं. गहलोत ने कहा कि वह खड़गे के प्रस्तावक हैं और उनका समर्थन करके कुछ गलत नहीं किया है. गहलोत ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेकर बड़ा त्याग किया है, गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनेगा, यह कहने के लिए हिम्मत चाहिए.

यह भी पढ़ें

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद वोटिंग आज, खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget