एक्सप्लोरर

भारत में टीकाकरण की क्या है रफ्तार, कितने लोगों को लगी कोविड-19 वैक्सीन की डोज, जानें

कोरोना महामारी से भारत के लोगों को बचाने के लिए कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है. पिछले पांच दिनों के आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि टीकाकरण की रफ्तार में कमी देखी गई.

देश भर में कोरोना को हराने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान जारी है. अब तक 51 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. पिछले पांच दिनों के आंकड़ों की बात करें तो टीकाकरण की रफ्तार में कमी और तेजी दोनों देखी गई हैं. 6 अगस्त को 49.55 लाख, 7 अगस्त– 55.91 लाख, 8 अगस्त – 16.11 लाख, 9 अगस्त – 54.91 लाख, 10 अगस्त – 41.38 लाख वैक्सीन की डोज दी गई. कोरोना संक्रमण के पिछले पांच दिनों में नए मामलों को देखा जाए तो 6 अगस्त को 38,628, 7 अगस्त को 39,070, 8 अगस्त को 35,499, 9 अगस्त को 28,204 और 10 अगस्त को 38,353 दर्ज किए गए.

भारत में 51 करोड़ 90 लाख से ज्यादा टीकाकरण 

कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज 40 करोड़ 35 लाख लोग इस्तेमाल कर चुके हैं जबकि दूसरी डोज के तौर पर 11 करोड़ 54 लाख लगाया गया. इस तरह पहली डोज में टीकाकरण करानेवाली 29.74 फीसद आबादी शामिल हो गई और दूसरी डोज में आबादी का प्रतिशत 8.51 फीसद है. कुल मिलाकर टीकाकरण की संख्या 51 करोड़ 90 लाख पहुंच गई है. आपको बता दें कि राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीकाकरण मुहिम शुरू की गई थी. दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को इजाजत दी गई. एक मार्च से टीकाकरण के अगले चरण में 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया.

विदेशी नागरिक भी लगवा सकेंगे कोविड वैक्सीन  

एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों के लिए भारत सरकार ने टीकाकरण शुरू किया. उसके बाद एक मई से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण की इजाजत मिली. हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर भी बड़ा फैसला किया है. सरकार ने टीकाकरण अभियान को आगे तेज करने की कवायद से उनको कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की इजाजत दी है. विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पासपोर्ट आईडी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद उनको टीकाकरण के लिए स्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget