एक्सप्लोरर

PM Vishwakarma Scheme: '5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन', जानें क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर

PM Vishwakarma Loan Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर 'पीएम विश्वकर्मा योजना' लॉन्च की जाएगी. बुधवार को कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी.

PM Vishwakarma Scheme Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (16 अगस्त) को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Scheme) को मंजूरी दे दी गई. पांच साल की अवधि के लिए 13,000 करोड़ रुपये की वित्तीय लागत वाली इस योजना से बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कपड़े धोने वाले श्रमिकों और नाई समेत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लगभग 30 लाख परिवारों को लाभ होगा.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. मंगलवार (15 अगस्त) को पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर इस योजना को लॉन्च किया जाएगा.

विश्कर्मा योजना से क्या होगा लाभ?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों को 'पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र' और आईडी कार्ड के माध्यम से पहचान प्रदान की जाएगी. योजना के तहत उन लोगों को 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर के साथ 1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक की ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

एक आधिकारिक बयान बताया गया कि कारीगरों और शिल्पकारों को स्किल अपग्रेडेशन (कौशल उन्नयन), टूल किट इंसेंटिव (प्रोत्साहन), डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और मार्केटिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा.

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत दो प्रकार के स्किल कार्यक्रम होंगे- बेसिक और एडवांस्ड. स्किल ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थियों को प्रति दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड (वजीफा) भी प्रदान किया जाएगा. मंत्री ने बताया कि लाभार्थियों को आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपये तक की सहायता भी मिलेगी. 

पांच वर्षों में 30 लाख परिवारों को किया जाएगा कवर

उन्होंने बताया कि पहले वर्ष में पांच लाख परिवारों को कवर किया जाएगा और वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2028 तक पांच वर्षों में कुल 30 लाख परिवारों को कवर किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के पारंपरिक कौशल की 'गुरु-शिष्य परंपरा' या परिवार-आधारित प्रैक्टिस को मजबूत और पोषित करना है.

योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार करना भी है. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि विश्वकर्मा (योजना के लाभार्थी) घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ इंटीग्रेटेड (एकीकृत) हों.

शुरू में इन पारंपरिक व्यापारों को किया जाएगा कवर

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरू में जिन पारंपरिक व्यापारों को कवर किया जाएगा उनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, शस्त्र बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा और टूल किट बनाने वाले, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी-चटाई-झाड़ू बनाने वाले-कॉयर वीवर, पारंपरिक तौर पर गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, माला बनाने वाले,  धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- BJP CEC Meeting: बीजेपी का MP-छत्तीसगढ़ के चुनावों को लेकर दिल्ली में महामंथन, होगी केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget