एक्सप्लोरर

क्या है Peter Pan Syndrome, जिसके आधार पर रेप के आरोपी को मिली जमानत

Peter Pan Syndrome: रेप के आरोपी को 'पीटर पैन सिंड्रोम' से पीड़ित होने के आधार पर जमानत मिल गई. उसका इस्तेमाल उन लोगों की मनोवैज्ञानिक स्थिति बताने के लिए किया जाता है जो सामाजिक रूप से अपरिपक्व होते हैं.

सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 23 वर्षीय रेप के आरोपी को जमानत दे दी. उस पर 14 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप था. अदालत में जमानत का आधार आरोपी की मनोवैज्ञानिक स्थिति यानी 'पीटर पैन सिंड्रोम' से पीड़ित होना बना.

क्या है पीटर पैन सिंड्रोम?

पीटर पैन सिंड्रोम एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है जिसका इस्तेमाल एक वयस्क के बारे में बताने के लिए किया जाता है. ये सिंड्रोम महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा पाया जाता है. सिंड्रोम से पीड़ित वयस्क पुरुष या महिला सामाजिक रूप से अपरिपक्व होते हैं. आरोपी के वकील के मुताबिक, ये उस स्थिति को बताता है जब व्यस्क पुरुष और महिला व्यस्कता की अपनी व्यक्तिगत और पेशेवाराना जिम्मेदारियों से भागते हैं क्योंकि उसका पूरा करना उन्हें चुनौतीपूर्ण लगता है. इस व्यवहार को पीटर पैन सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है. इस तरह के व्यवहार को स्पष्ट करने के लिए मनोवैज्ञानिक डॉ डैन केली ने पहली बार अपनी किताब में पीटर पैन सिंड्रोम का इस्तेमाल किया था. वकील ने अदालत को बताया कि पीड़ित का परिवार उनके संबंधों को जानता था.

बेल का आधार बना सिंड्रोम

लेकिन, उन्होंने लड़के की बीमारी और उसकी खराब पृष्ठभूमि के कारण उसका समर्थन नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के पारिवारिक सदस्यों के साथ लड़की के परिजनों का अच्छा संबंध नहीं था. उन्होंने ये भी बताया कि पीड़िता ने मर्जी से उनके मुवक्किल के साथ संबंध बनाया. गौर करनेवाली बात है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से पीटर पैन सिंड्रोम मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के तौर पर मान्यता प्राप्त नहीं है. उसके अलावा, ये मानसिक बीमारी की श्रेणी में भी सूचीबद्ध नहीं है. हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि व्यवहार के इस पैटर्न का किसी के संबंध और जिंदगी की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. पीटर पैन सिंड्रोम का मूल साहित्य में मिलता है. पीटर पैन के पात्र से लिया गया नाम स्कॉटिश उपन्यासकार और नाटककार जेएम बैरी के नाटक में सामने आया था. नाटक का मुख्य किरदार पीटर पैन एक शरारती लड़का है जो उड़ सकता है. 

Finland: दुनिया के सबसे खुशहाल देश में आपका स्वागत क्यों है? जानिए वजह

Coronavirus: कोरोना दिमाग पर भी कर रहा है अटैक, गंभीर मानसिक बीमारियों के अलावा जान जाने का भी है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget