एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है प्रदूषण, जानें इस दावे के पीछे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक भुखमरी से ज्यादा जान प्रदूषण से होने वाली बीमारियों की वजह से जाती हैं. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिवाली से ठीक पहले पटाखे बेचने पर रोक लगाना इस दावे के पीछे की वजह है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखे बेचने पर पांबदी लगा दी. कोर्ट के इस फैसले के बाद लोगों ने अलग-अलग राय दी. कुछ ने फैसले को सराहा तो कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की. अब दिवाली खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रदूषण, भुखमरी, युद्ध और आतंकवाद से भी ज्यादा बड़ा और खुंखार हत्यारा है.

क्या है सोशल मीडिया का दावा

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक भुखमरी से ज्यादा प्रदूषण से होने वाली बीमारियों की वजह से लोगों की जान चली जाती है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिवाली से ठीक पहले पटाखे बेचने पर रोक लगाना इस दावे के पीछे की वजह है.

क्या है इस दावे की सच्चाई

आतंकवाद की वजह से पूरी दुनिया में साल 2015 में 28328 लोगों की मौत हो गई. अकेले भारत में सिर्फ आतंकवाद की वजह से 2015 में 722 लोगों की जान चली गई. साल 2015 में युद्ध की वजह दुनिया में एक लाख 67 हजार मौत हुईं.

लेंसेट दुनिया का सबसे विश्ववसनीय मेडिकल जर्नल है. जो पिछले कई सालों से प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान के बारे में अध्ययन कर रही है. लेंसेट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में प्रदूषण की वजह से दुनिया भर में 90 लाख लोगों की मौत हुई जबकि 2015 में प्रदूषण की वजह से भारत में 25 लाख लोगों की मौत हुई. एक साल में 25 लाख मौतों का ये आंकड़ा किसी भी युद्ध, आतंकवाद और भुखमरी से होने वाली मौतों से बहुत ज्यादा है.

ये जानकर आपको हैरानी होगी कि दुनिया में प्रदूषण से होने वाली मौत के मामले में भारत पहले नंबर पर है. प्रदूषण की वजह से दुनिया को हर साल 293 लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. जो विश्व की अर्थव्यवस्था का 6.2 फीसदी होता है. हमारी पड़ताल में प्रदूषण के भूख, आतंक और युद्ध से बड़े हत्यारे होने का दावा सच साबित हुआ है.

दिल्ली में इस बार क्या रहा  प्रदूषण का आंकड़ा

हवा कितनी जहरीली है इसको नापने के लिए जो एयर क्वालिटी इंडेक्स होता है उसको 300 के पार नहीं जाना चाहिए. 300 के पार जाते ही लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया जाता है लेकिन दिल्ली में दिवाली के बाद 19-20 अक्टूबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स का कांटा 403 पर पहुंचा. मतलब दिल्ली की हवा बेहद बीमार करने वाली है. पिछले साल दिल्ली में दिवाली के बाद ये कांटा 445 पर पहुंचा था. यानि पिछले साल के मुकाबले इस साल हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ है.

प्रदूषण कितना खतरनाक?

लंग केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अरविंद कुमार कहते हैं, ‘’हम सबको याद रखना है कि सांस लेना एक ऐसी प्रक्रिया है जो 24 घंटे बिना रुके करते हैं. अगर हम किसी ऐसी जगह से गुजर रहे हैं जहां गंदा पानी और हमें प्यास लगी है तो हम कहेंगे कि हम 6 घंटे बाद पानी पी लेंगे. भूख लगी है अच्छा खाना नहीं है तो आप कहेंगे कि 24 घंटे भूखे रह लेंगे लेकिन अच्छा खाना खाएंगे...लेकिन सांस तो लेनी ही है जो आपको 25 हजार बार प्रतिदिन लेनी है.’’

एबीपी न्यूज से बातचीत में अरविंद आगे कहते हैं, ‘’25 हजार बार 350 से 400 एमएल हवा अंदर लेकर जा रहे हैं. जिसमें आर्सेनिक, सल्फर, लेड मरकरी , सारे टॉक्सिक पदार्थ लेकर जा रहे हैं. फेफड़े के अंदर जमा होने वाली गंदगी की सफाई नहीं हो सकती. जो लंग्स पर जमा हो गया वो जमा हो गया वो साफ नहीं हो सकता वो आपको नुकसान पहुंचाएगा.’’

जहरीली हवा का असर

अरविंद कुमार बताते हैं, ‘’कोई महिला जो गर्भवती है जब वो सांस लेती है जो वो टॉक्सिक अंदर जाते हैं. खून के जरिए वो गर्भ में शिशु तक पहुंचते हैं. ये टॉक्सिग शिशु के अंगों के बनने की प्रक्रिया तक को प्रभावित करते हैं. प्रदूषण वाले इलाकों में रहने वाली महिलाओं को बच्चे के स्वास्थ्य को गंभीर खतरों की आशंका होती है. इसकी वजह से हार्टअटैक और हाइपरटेंशन का खतरा होता है. ‘’ उन्होंने बताया कि फेफड़े के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं.

24

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
मणिपुर हिंसा में 51 दिन बाद कबूलनामा! KZC ने माना- 'हमारे लोगों ने की थी 6 नागा ग्रामीणों की हत्या'
मणिपुर हिंसा में 51 दिन बाद कबूलनामा! KZC ने माना- 'हमारे लोगों ने की थी 6 नागा ग्रामीणों की हत्या'
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
बंगाल में UCC लाने की तैयारी में शुभेंदु सरकार, विधानसभा में 29 जून को पेश कर कर सकती है बिल
बंगाल में UCC लाने की तैयारी में शुभेंदु सरकार, विधानसभा में 29 जून को पेश कर कर सकती है बिल

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
Welcome To The Jungle Release Live: 'वेलकम टू द जंगल' पेड प्रीव्यू शो में मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स!
Live:'वेलकम टू द जंगल' पेड प्रीव्यू शो में मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स!
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
Bangle History: महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
Embed widget