एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बाद सरकार को कितना फायदा होगा?

नई दिल्ली: नोटबंदी के ऐलान के बाद जैसे जैसे बैंकों में जमा होने वाली रकम के आंकडे़ आ रहे हैं सबके मन में एक ही सवाल आ रहा है सरकार को नोटबंदी से क्या फायदा होगा? दो, ढाई, तीन या चार लाख करोड़? इस सवाल पर जानकारों की राय अलग-अलग है. हालांकि उनमें एक बात पर जरूर सहमति है कि नोट कम आएं या ज़्यादा, टैक्स से होने वाली कमाई से सरकार को ज़रूर फायदा होगा.

न्यू डेवलपमेंट बैंक यानी ब्रिक्स बैंक के प्रमुख के वी कामथ का दावा है कि कि नोटबंदी से सरकार को ढाई लाख करोड़ रुपये तक का फायदा हो सकता है.

ये फायदा दो तरीकों से हो सकता है.

सरकार को होने वाले फायदे का पहला जरिया बन सकती है गरीब कल्याण योजना. इस योजना के तहत जमा होने वाले काले धन को सफेद बनाने पर लगे टैक्स से सरकार को कमाई होगी.

दूसरा फायदा हो सकता है 500 और 1000 रुपये के उन रद्द हुए नोटों से जो बैंक में वापस नहीं आते. इन नोटों के बराबर की रकम सरकार को डिविडेंड यानी लाभांश के तौर पर मिल सकती है.

जानकारों का कहना है कि रद्द की गई कितनी करेंसी बैंकों में वापस नहीं आएगी, इसका सटीक अनुमान लगाना आसान नहीं है.

नोटबंदी के ऐन पहले यानी 8 दिसम्बर को 500 और 1000 रुपये के 15.44 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में थे. पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इसमें से 11-12 लाख करोड़ रुपये ही वापस जाएंगे. लेकिन जिस तरह से नोट जमा कराने की रफ्तार बढ़ी, उसके बाद ये आंकड़ा लगातार घटता जा रहा है.

रिजर्व बैंक के मुताबिक 10 दिसंबर तक 12 लाख 44 हजार करोड़ रुपये के पुराने नोट बैंकों में वापस जमा कराए जा चुके हैं. वित्त मंत्रालय और बैंकों का कहना है कि वास्तव में ये रकम कम है, क्योंकि कुछ मामलों में जमा रकम दो बार गिन ली गयी है. मसलन, डाकघर में जमा पुराने नोट पहले वहां गिने गए. फिर वही नोट जब भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराए गए तो उसकी गिनती दोबारा हो गई.

जानकारों के मुताबिक जो नोट वापस नहीं आएंगे, उनकी कीमत को सरकारी खजाने में पहुंचाने के लिए एक लंबी कानूनी प्रक्रिया पर अमल करना होगा. आयकर विभाग और जानकारों का आकलन है कि गरीब कल्याण योजना के तहत स्वेच्छा से बैंक में रकम जमा करने का एलान करने वालों से सरकार को सवा लाख करोड़ रुपये तक की रकम मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget