एक्सप्लोरर

लालू-नीतीश के खेल में बुरी फंसी कांग्रेस, कल राहुल ने की थी सीएम से बात!

कांग्रेसी नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें इसलिए हैं क्योंकि बिहार में सीटों का समीकरण ऐसा है कि नीतीश कुमार को अपनी सरकार बचाने के लिए या तो लालू का या फिर एनडीए का साथ लेना पड़ेगा.

नई दिल्ली: बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कांग्रेस बुरी तरह फंस गई है. महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है और अब ऐसा लग रहा है कि यह महागठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच चुका है.

कल राहुल ने नीतीश से फोन पर बात की उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 विपक्षी दलों की जो बैठक हुई, उसी बैठक में पहले राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के बारे में एक वरिष्ठ नेता से बात की और फिर बैठक खत्म होते ही उन्हें फोन किया .

राहुल गांधी के फोन की खबर मिलते ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि उन्होंने बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर नीतीश कुमार से बात की है . लेकिन जब एबीपी न्यूज़ ने राहुल गांधी के एक करीबी नेता से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी ने केवल उपराष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार के समर्थन को लेकर बात की.

सूत्र के मुताबिक तेजस्वी यादव के मुद्दे पर राहुल गांधी की नीतीश कुमार से कोई बात नहीं हुई है. हालांकि उसी सूत्र ने ये भी बताया है कि बिहार के राजनीतिक हालत पर कांग्रेस नजर रखे हुए है और उसकी पूरी कोशिश है कि महागठबंधन किसी सूरत में टूटे नहीं .

कांग्रेस के लिए क्या है परेशानी? कांग्रेस उन खबरों से परेशान है जिसमें कहा जा रहा है कि महागठबंधन टूटने की सूरत में नीतीश कुमार एनडीए का समर्थन ले सकते हैं . खुद कांग्रेस के पास इतनी सीट नहीं है कि वो नीतीश कुमार की सरकार बचा पाए. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ऐसे में कांग्रेस लगातार नीतीश कुमार के संपर्क में रहना चाहती है ताकि वो एनडीए के पाले में नहीं जाएं.

कांग्रेस के लिए राहत की बात ये है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देनेवाले नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन दे रहे हैं जो विपक्षी दलों के उम्मीदवार हैं. कांग्रेसी नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें इसलिए हैं क्योंकि बिहार में सीटों का समीकरण ऐसा है कि नीतीश कुमार को अपनी सरकार बचाने के लिए या तो लालू का या फिर एनडीए का साथ लेना पड़ेगा.

क्या है बिहार में सीटों का समीकरण? बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. जबकि सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए. बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस का महागठबंधन है. महागठबंधन के पास राज्य में जेडीयू की 71, आरजेडी की 80 और कांग्रेस की 27 विधायकों को मिलाकर 178 सीटें हैं. अगर नीतीश महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होते हैं तो जेडीयू की 71, बीजेपी की 53, आरएलएसपी और एलजेपी की 2-2 और हम की एक सीट को मिलाकर आंकड़ा 129 हो जाएगा जो बहुमत से सात ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget