एक्सप्लोरर

चक्रवात तूफान 'यास' से क्या-क्या नुकसान होने की संभावनाएं, जानिए- पूरी डिटेल्स

यास तूफान के अलर्ट मिलते ही 19 मई से ही सभी जहाज, एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स को अलर्ट कर दिया गया था. हालांकि, 24 मई से ही यास ने एक तूफान की शक्ल ली, लेकिन उससे पहले ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार राज्यों में सभी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए थे.

कोलकाता/भुवनेश्वर: चक्रवात यास अब भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है. इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. इसकी तीव्रता और अधिक हो सकती है. चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने और इसके बढ़कर 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है. 

तूफान 'यास' से क्या-क्या नुकसान होने की संभावनाएं
चक्रवात यास का संभावित लैंडफॉल आज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच बालासोर के पास पारादीप और सागर द्वीप के बीच होगा. इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है. पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं. कच्चे मकानों को खतरा है. मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया कि चक्रवात के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है. 

उत्तर पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाकी हिस्सों, बिहार, केरल और तटीय कर्नाटक में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी. हवा की गति ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बहुत तेज होगी.

खतरे को देखते हुए सुरक्षा के तमाम इंतजाम
यास तूफान के खतरे को देखते हुए पूर्वी तट से सटे बंगाल की खाड़ी में जितने भी ऑयल-रिग है उन्हें खाली करा दिया गया है. इसके अलावा जो 70 मर्चेंट शिप समंदर में थे, उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. कोस्टगार्ड के डिप्टी डीजी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए कोस्टगार्ड के कुल 20 जहाज और 3 एयरक्राफ्ट इस वक्त बंगाल की खाड़ी में तैनात हैं.

कोस्टगार्ड के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (ऑपरेशन्स) के आर सुरेश के मुताबिक, यास तूफान जिस दिशा से गुजर रहा है वहां ‌से सबसे निकटतम ऑयल-रिग और दूसरे ऑफशोर डेवलपमेंट एरिया (ओडीए) करीब 750 किलोमीटर दूर है. लेकिन जिस तरह ताउते तूफान की चपेट में ऑयल रिग और वहां तैनात बार्ज और उसपर मौजूद क्रू आ गया था, इसलिए बंगाल खाड़ी की खाड़ी में सभी ऑयल-रिग्स और उनके बार्ज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

कोस्टगार्ड के ऑपरेशन्स हेड के मुताबिक, यास तूफान के अलर्ट मिलते ही 19 मई से ही सभी जहाज, एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स को अलर्ट कर दिया गया था. हालांकि, 24 मई से ही यास ने एक तूफान की शक्ल ली, लेकिन उससे पहले ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार राज्यों में सभी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए थे. इसके अलावा एनडीआरएफ, नौसेना और वायुसेना भी चक्रवात के खिलाफ तैनात हैं.

ये भी पढ़ें-
Cyclone Yaas Live: गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला 'यास', बंगाल-ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों को 6 महीने पूरे, आज मनाएंगे 'काला दिवस', दिल्ली पुलिस अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget