एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें, 25 दिनों में बदल गई इस केस से जुड़े किरदारों की भूमिका

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान केस में इतने उतार-चढ़ाव आ चुके हैं कि जांच की आंच वानखेड़े तक पहुंच गई. मामले की परते खुलते खुलते सवाल समीर वानखेड़े की धर्म-जाति और वसूली के आरोपों तक पहुंच चुका है.

Aryan Khan Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले (Mumbai Cruise Drugs Case) में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिल गई. दूसरी तरफ एनसीबी (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. खुद को घिरता देख उन्होंने कोर्ट की शरण ली है,जहां से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है. लेकिन मामला अभी और पेचीदा होने का अंदेशा है. जानिए पिछले 25 दिनों के अंदर इस केस जुड़े अलग-अलग किरदारों की भूमिका कैसे बदल गई.

वानखेड़े पर वसूली के आरोप

आर्यन खान केस में इतने उतार-चढ़ाव आ चुके हैं कि जांच की आंच जांच अधिकारी तक पहुंच गई है. मामले की परते खुलते खुलते सवाल समीर वानखेड़े की धर्म-जाति और वसूली के आरोपों तक पहुंच चुका है. वसूली के आरोपों से घिरे वानखेडे ने कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने पुलिस की जांच के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दी थी. कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए कहा है कि मुंबई पुलिस को समीर के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से कम से कम 3 दिन पहले जानकारी जरूर देनी होगी. इससे पहले एनसीबी ने समीर की जांच के लिए विजलेंस टीम बनाई, जो अब मुंबई में हर किरदार का बयान ले रही है, जिसमें समीर वानखेडे विजलेंस टीम को बयान दे चुके हैं.

ड्रग माफिया काशिफ से है समीर की दोस्ती?

समीर वानखेडे पर नवाब मलिक हर रोज नया फायर कर रहे हैं, उन्होंने अब समीर की दाढ़ी वाले शख्स से दोस्ती का मुद्दा उठाया है. उन्होंने दाढ़ी वाले शख्स को इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि समीर वानखेडे खुद एक ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल हैं. नवाब मलिक ने बताया कि उस दाढ़ी वाले शख्स का नाम काशिफ खान है और वो फैशन टीवी का इंडिया हेड है. क्रूज पर पार्टी का आयोजन भी फैशन टीवी ने किया था और रेड के वक्त काशिफ खान क्रूज पर मौजूद था. नवाब मलिक इसी आधार पर समीर वानखेडे की रेड और नीयत पर सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि काशिफ से दोस्ती के कारण समीर वानखेडे ने उसे छोड़ दिया, जबकि वो इस पार्टी का आयोजक था.

समीर के पूर्व ससुर भी सामने आए

वानखेड़े पर वार की सीरीज में ताजा हमला उनकी पहली पत्नी के पिता डॉक्टर जाहिद कुरैशी की ओऱ से हुआ है, जिससे समीर और उनके परिवार के मुसलमान होने का दावा और मजबूत होता है. समीर वानखेडे के पूर्व ससुर डॉक्टर जाहिद कुरैशी ने कहा, ‘’समीर वानखेड़े का परिवार मुस्लिम है. मुझे अभी तक यही पता था कि परिवार मुस्लिम है. मुस्लिम परिवार है, इसलिए मेरी बेटी की शादी हुई. मुझे नही मालूम था कि वो हिन्दू है.’’

धर्म-जाति गलत बताकर नौकरी लेने का आरोप

समीर वानखेडे हिंदू हैं या मुसलमान इस सवाल को लेकर अलग अलग दावे हैं, लेकिन सवाल धर्म के साथ साथ उनकी जाति पर भी खड़े हुए हैं, क्योंकि UPSC की परीक्षा उन्होने SC कोटे से पास की है. और अगर समीर मुसलमान हैं तो आरक्षण का फायदा उन्हें नहीं मिल सकता. फिलहाल धर्म और जाति के मामले में कोई जांच शुरू नहीं हुई है, लेकिन परिवार के लोग ही बयानों के जरिए वानखेडे का बचाव कर रहे हैं. अंदेशा ये है कि अगर इस मामले में जांच शुरू हुई तो वानखेड़े की मुश्किल और बढ़ जाएगी.

गवाह केपी गोसावी गिरफ्तार

आर्यन खान ड्रग्स केस में केपी गोसावी को गवाह बनाया गया था. केपी गोसावी की आर्यन खान को पकड़कर ले जाते हुए और आर्यन के साथ सेल्वी वाली तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन मामला तूल पकड़ते ही वो गायब हो गया. कल उसे पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. हालांकि जिस मामले में गोसावी की गिरफ्तारी हुई है वह धोखाधड़ी का है.

प्रभाकर सैल

गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने जो आरोप लगाए हैं, उससे उस टीम में ही सेंध लग गई है. जो आर्यन की गिरफ्तारी के वक्त सक्रिय थी. प्रभाकर ने अदालत में हलफनामा देकर समीर वानखेड़े पर वसूली का आरोप लगाया है. प्रभाकर ने समीर को जांच टीम से ही हटाने की मांग कर दी है.

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Gets Bail: जमानत मिलने के बाद कैसा था आर्यन खान का पहला रिएक्शन, जेल कर्मचारी से क्या कहा?

Xplained: पाकिस्तान में TLP का मार्च तेज, जानें क्या है विवाद की जड़, देश में क्यों हैं अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल पुलिस स्मृति दिवस: अमित शाह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई, पीएम बोले- 'हमारे पुलिसकर्मियों...'
नेशनल पुलिस स्मृति दिवस: अमित शाह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई, पीएम बोले- 'हमारे पुलिसकर्मियों...'
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का किया ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का किया ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या है अटल आवासीय योजना? बेटियों को मुफ्त मिलेगी पढ़ाई और हॉस्टल सुविधा
क्या है अटल आवासीय योजना? बेटियों को मुफ्त मिलेगी पढ़ाई और हॉस्टल सुविधा
Embed widget