एक्सप्लोरर

Kanchenjunga Train Accident: ये है भारत में ट्रेन हादसों की सबसे बड़ी वजह, जानिए कैसे एक ही पटरी पर आ जाती हैं दो ट्रेनें

Kanchenjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर होने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी लोग घायल हैं. प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताया है.

Kanchenjunga Express Train Accident Latest News: पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस  न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के समय कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदह जा रही थी.

बताया जा रहा है कि कंजनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर इसलिए हुई क्योंकि मालगाड़ी के लोकोपायलट ने सिग्नल जंप किया और खड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. इस हादसे ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिरी एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें कैसे आईं. रेलवे अधिकारी अपने पास नई टेक्नोलॉजी और एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों की आवाजाही रोकने के लिए तमाम इंतजाम के दावे करते हैं, लेकिन इस हादसे ने इन दावों की हवा निकाल दी है.

इस वजह से होते हैं हादसे

भारत में अधिकतर ट्रेन हादसे एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने से होते हैं. आसान शब्दों में कहें तो ऐसा तब होता है जब सिग्नल फॉल्ट या इंलेक्टॉनिक इंटरलॉकिंग चेंज में कोई गड़बड़ी हुई हो. दरअसल, रेलवे में हर ट्रेन और उसके रुट के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सेट होता है. इसी की मदद से हर ट्रेन अलग-अलग ट्रैक पर चलती है.

इस तरह काम करता है सिस्टम

बीबीसी की एक रिपोर्ट कहती है कि रेलवे ट्रेक में इलेक्ट्रिकल सर्किट इंस्टॉल होते हैं. जब ट्रेन ट्रैक सेक्शन पर आती है तो इस सर्किट के जरिए ही ट्रेन के उस रूट पर आने का पता चलता है. इसके बाद ये जानकारी आगे भेजी जाती है. इस जानकारी के आधार पर ही EIC कंट्रोल सिग्नल आदि को कंट्रोल करता है. यहां से संबंधित ट्रेन के आगे के रूट यानी उसे किस तरफ जाना है इसकी जानकारी आगे दी जाती है.

क्यों एक ही ट्रैक पर आ जाती है दो ट्रेनें

रेलवे ट्रैक पर बीच बीच में पटरी चेंज करने का ऑप्शन होता है. यह हर ट्रेन के अलग ट्रैक पर जाने के लिए होता है. मौजूदा समय में कंट्रोल रुम के जरिए ही ट्रेन के रुट को तय किया जाता है. लेकिन, कई बार टेक्निकल कारणों से या फिर मानवीय गलती से ट्रैक चेंज नहीं हो पाता है और ट्रेन तय रुट से अलग ट्रैक पर चली जाती है. इसकी वजह से उस ट्रैक पर मौजूद दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो जाती है.

ये भी पढ़ें

'पहले रेल हादसे पर इस्तीफा दे देते थे और अब...', बंगाल में ट्रेन एक्सीडेंट पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget