एक्सप्लोरर

संदेशखाली पर संग्रामः शेख शाहजहां पर TMC एक्शन को क्यों नहीं दे पा रही अंजाम? जानिए कौन सी चीजें बनीं गले की फांस

Sandeshkhali Violence Updates: टीएमसी नेता शेख शाहजहां पर ऊपर कार्रवाई नहीं होने को लेकर बीजेपी सरकार के ऊपर हमलावर है. संदेशखाली में लगातार विरोध हो रहा है.

Sandeshkhali Violence: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिलाओं का गुस्सा बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी भी फुल फॉर्म में है. बीजेपी और प्रदर्शनकारी महिलाओं के निशाने पर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार है. सरकार पर आरोप है कि उसकी शह पर ही शेख शाहजहां पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है. इन आरोपों के पीछे वो सियासी कनेक्शन है, जो शेख शाहजहां और टीएमसी के बीच जुड़ा है.

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पूछा है कि शेख शाहजहां ने क्या किया है? इस पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बनर्जी का बयान शर्मनाक है. शेख शाहजहां पर महिलाओं को जबरन उनके घर से अगवा करने, उनके साथ रेप करने के आरोप हैं. फिर क्यों टीएमसी नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे संदेश जाए कि पश्चिम बंगाल सरकार शेख शाहजहां पर कार्रवाई नहीं करना चाहती? 

शेख शाहजहां के सपोर्ट में आईं ममता बनर्जी

खास बात ये है कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर सरकार का स्टैंड साफ करने के बजाए उन महिलाओं पर सवाल उठा रही है, जिन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने आकर शेख शाहजहां की काली करतूत सामने रखी. ममता ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता मास्क पहनकर बयान दे रहे हैं. वहां टारगेट शेख शाहजहां था. ईडी ने सबसे पहले उसे निशाने पर लिया. फिर बीजेपी ने आदिवासियों की जगह अपने लोगों को लाकर झगड़ा बढ़ाया. 

शेख शाहजहां और टीएमसी के रिश्ते का इतिहास

ममता बनर्जी ये बताना चाहती हैं कि संदेशखाली में जो कुछ हुआ और हो रहा है, उसके पीछे कहीं न कहीं बीजेपी का हाथ है. लेकिन यहां एक सवाल ये भी है कि अगर बीजेपी साजिश करने का काम कर रही है तो फिर पश्चिम बंगाल पुलिस क्या कर रही है. पहले समझिए शेख शाहजहां से ममता बनर्जी की टीएमसी का रिश्ता क्या है? 

दरअसल, शेख शाहजहां टीएमसी का नेता है, उसने 2016 में पार्टी का दामन थामा. उसे टीएमसी नेता ज्योतिप्रिय मलिक का करीबी बताया जाता है. 2019 लोकसभा चुनाव में शेख शाहजहां ने बशीरहाट सीट से नुसरत जहां को जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. मौजूदा वक्त में शेख शाहजहां टीएमसी का ब्लॉक अध्यक्ष है. उसके पास संदेशखाली ब्लॉक-1 की जिम्मेदारी है. टीएमसी के टिकट पर शेख शाहजहां जिल परिषद सदस्य भी है. 

टीएमसी क्यों नहीं कर रही कार्रवाई?

शेख शाहजहां के बारे में ये जानकारी बता रही है कि आखिर उसकी गिरफ्तारी पर टीएमसी नेता गोल-मोल जवाब क्यों दे रहे हैं? वहीं बीजेपी के आरोपों पर क्यों ममता बनर्जी का पारा चढ़ा हुआ है? बताया जाता है कि टीएमसी में शेख शाहजहां की ऊपर तक पकड़ है. 

दूसरा शेख शाहजहां की बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अच्छी पैठ बताई जाती है. माना जा रहा है कि यही वजह है, जो शेख शाहजहां पर कार्रवाई के आड़े आ रही है. वहीं टीएमसी से शेख शाहजहां के इसी रिश्ते को लेकर बीजेपी बार-बार सवाल उठा रही है. 

यह भी पढ़ें: संदेशखाली में तनाव के बीच SC पहुंचा महिलाओं के शोषण का मामला, महिला आयोग की अध्यक्ष जाएंगी बंगाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget