एक्सप्लोरर

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में आज आए कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले, ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले आए. इस बीच चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

कोलकाता: देशभर में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की खूब चर्चा हो रही है. नेताओं की रैलियों पर सवाल उठा जा रहे हैं. इस बीच बुधवार को पश्चिम बंगाल में 5,892 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. मंगलवार को राज्य में 4817 और सोमवार को 4511 कोरोना के नए केस की पुष्टि हुई थी.

रात के करीब 10 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 6,30,116 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 10,458 मरीजों की मौत हुई है.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने नेताओं के कैंपेन के दौरान कोरोना के नियमों की अनदेखी को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह बैठक शुक्रवार को होगी. 

ममता बनर्जी का निशाना

संक्रमण में बढ़ोतर के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले पहले जब अधिक थे तब पीएम मोदी और अमित शाह यहां नहीं आए. अब वे चुनाव प्रचार के लिए बाहरी लोगों को लेकर आए हैं जिससे कोविड मामलों में वृद्धि हुई है. अब कोरोना यहां फैला कर भाग रहे हैं.

हवाई यात्रियों को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लानी होगी

पश्चिम बंगाल सरकार ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तेलंगना से राज्य में आने वाले हवाई यात्रियों के लिए निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है यात्रियों को अपने साथ आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी, जो विमान में सवार होने से अधिकतम 72 घंटे पहले की हो.

बंगाल चुनाव: EC ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रचार में कोरोना के नियमों की अनदेखी पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget