एक्सप्लोरर

TMC Vs Governor: बंगाल में नहीं थम रही टीएमसी और राज्यपाल के बीच जुबानी जंग, पार्टी ने राज्य चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख लगाए गंभीर आरोप

Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच चुनावों से पहले बयानबाजी तेज हो गई है. अब टीएसी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

West Bengal Governor Vs TMC: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच गतिरोध बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस बार पंचायत चुनाव के ठीक पहले ये लड़ाई ज्यादा बड़ी नजर आ रही है. टीएमसी का आरोप है कि गवर्नर राज्य की सुविधाओं का इस्तेमाल कर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं. 

ममता सरकार ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि राज्य से परामर्श किए बिना बीजेपी के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बैठक और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी का आयोजन किया जा रहा है. 

इसके लिए टीएमसी ने राज्य चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने सीधा राज्यपाल की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. सौगत रॉय ने कहा, "हम राज्यपाल की भूमिका की निंदा करते हैं. राज्यपाल उन मामलों में दखल देते हैं, जिसमें उन्हें बीच में नहीं आना चाहिए."

टीएमसी के राज्यपाल पर आरोप 

सांसद सौगत राय ने कहा, "कानून व्यवस्था पूरी तरह राज्य सरकार के हाथ में है. राज्यपाल सबसे ऊपर हैं. राज्यपाल जिस ढंग से यूनिवर्सिटी को लेकर हस्तक्षेप कर रहे हैं वो भी गलत है. हम उनकी निंदा करते हैं. पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने भी साफ कह दिया कि कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन हिंसा की तस्वीर जिस तरह से दिखाई जा रही है उस तरह से नहीं है." 

वहीं, पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर डीजी मनोज मालवीय का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है. कुछ घटनाएं हुईं हैं, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. राय ने कहा कि बीजेपी तब भी चुप रहने वाली नहीं है. उन्हें हर जिम्मेदारी राज्य सरकार को दे देनी. 

टीएमसी पर बीजेपी का पलटवार 

वहीं, बीजेपी नेता प्रियंका टिब्रेवाल ने टीएमसी के इन आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "टीएमसी को अब राज्यपाल से बहुत दिक्कत है. जब उन्हें समझ आ गया है कि वह झूठ और सच के बीच अंतर कर सकते हैं तो टीएमसी को यह पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए उन्होंने अभिषेक बनर्जी को चोर कहा तो टीएमसी नाराज हो गई."

ये भी पढ़ें:

निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, कैबिनेट में फेरबदल की हैं अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget